Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Land rates revised…. Government issues new guidelines | जमीन दर संशोधित….सरकार ने जारी की नई गाइड लाइन: भूखंडों के इंक्रीमेंटल आधार पर गणना के प्रावधान समाप्त, जिला समितियों से पुनरीक्षण प्रस्ताव मांगा केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड – Chhattisgarh News
Breaking News

Land rates revised…. Government issues new guidelines | जमीन दर संशोधित….सरकार ने जारी की नई गाइड लाइन: भूखंडों के इंक्रीमेंटल आधार पर गणना के प्रावधान समाप्त, जिला समितियों से पुनरीक्षण प्रस्ताव मांगा केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड – Chhattisgarh News

By adminDecember 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsappvideo2025 03 19at61544pm ezgifcom resize17 1765176773
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में नई कलेक्टर जमीन गाइडलाइन दरों में बंपर बढ़ोतरी के बाद राजनीतिक और सामाजिक माहौल गर्म होता देखकर सरकार ने गाइडलाइन दरों एवं उपबंधों के पुनरीक्षण संबंधी निर्णय लिए है।

.

कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, छत्तीसगढ़ रायपुर ने केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक में चर्चा के बाद नई गाइड लाइन जारी की है। नई गाइड लाइन में 6 संशोधन किए है और जिला समितियों से पुनरीक्षण प्रस्ताव मांगा है।

पढ़े कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी नई गाइड लाइन

1. नगरीय क्षेत्र में 1400 वर्ग मीटर तक भूखंडों के इंक्रीमेंटल आधार पर गणना के प्रावधान को समाप्त करते हुए पूर्व प्रचलित उपबंध अनुसार नगर निगम क्षेत्र में 50 डेसिमल तक, नगर पालिका में 37.5 डेसिमल तक, और नगर पंचायत में 25 डेसिमल तक स्लैब दर से मूल्यांकन के प्रावधान को यथावत लागू किए जाने का निर्णय लिया गया।

2. बहुमंजिला भवनों में फ्लैट/दुकान/कार्यालय अंतरण होने पर सुपर बिल्ट अप एरिया के आधार पर बाजार मूल्य की गणना के प्रावधान को विलोपित किए जाने का निर्णय लिया गया. अब इनमें बिल्ट अप एरिया के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। यह प्रावधान मध्य प्रदेश के समय से चला आ रहा था और राज्य में वर्टिकल डेवलपमेंट के लिए इसकी मांग लंबे समय से आ रही थी। इससे नगर योजना में भूमि का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा।

3. बहुमंजिला भवन एवं कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट एवं प्रथम तल पर 10% कमी, द्वितीय तल एवं उससे ऊपर के तल पर 20% कमी के साथ मूल्यांकन किया जाएगा। इससे मध्यम वर्ग को किफायती दर पर फ्लैट मिल पाएंगे। 4. कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में 20 मीटर पश्चात् स्थित संपत्ति के लिए भूखंड की दर में 25% कमी कर मूल्यांकन किया जाएगा। 20 मीटर दूरी की गणना कॉम्प्लेक्स के मुख्य मार्ग की ओर से निर्मित भाग से की जाएगी।

5. जिला मूल्यांकन समिति द्वारा गाइडलाइन दरों के पुनरीक्षण के प्रस्ताव केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजे जाते हैं जिनका विश्लेषण कर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड नवीन गाइडलाइन दरें जारी करता है।

image 2025 12 08t122257441 1 1765177179

जिला मूल्यांकन समिति के लिए निर्देश जारी

ज़िला मूल्यांकन समिति को यह निर्देशित करने का निर्णय लिया गया कि हाल ही में हुई दरों में वृद्धि के पश्चात प्राप्त ज्ञापनों, आपत्तियों एवं सुझावों का परिशीलन कर 31 दिसंबर तक गाइडलाइन दरों में पुनरीक्षण के प्रस्ताव भेजें।

सरकार के निर्णय पर आंदोलन करते हुए प्रदर्शनकारी।

सरकार के निर्णय पर आंदोलन करते हुए प्रदर्शनकारी।

सरकार के निर्णय पर आंदोलन करते हुए प्रदर्शनकारी।

सरकार के निर्णय पर आंदोलन करते हुए प्रदर्शनकारी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जमीन संबंधी सरकार के निर्णय की आलोचना की थी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जमीन संबंधी सरकार के निर्णय की आलोचना की थी।

लगातार हो रहा था विरोध

9 नवंबर को जमीन दर और रजिस्ट्री दर में बढ़ोत्तरी का निर्देश जारी किया था। सरकार के इस निर्णय का प्रदेश के कारोबारियों के अलावा विपक्ष और बीजेपी के नेताओं ने विरोध किया था।

बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार के इस निर्णय की आलोचना करते हुए जनता के पक्ष में नहीं बताया था। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता भी लगातार नए नियम के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। सरकार के इस निर्णय की आलोचना होता देखकर सरकार ने अपने निर्णय में बदलाव किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरकारी स्कूलों की दो तस्वीर…:हिन्दी मीडियम स्कूल में टाटपट्टी तो अंग्रेजी मीडियम स्कूल में बेंच पर बैठकर पढ़ाई करते छात्र…

June 17, 2026

Chhattisgarh Electricity Price Hike July 2026

June 17, 2026

8 साल पहले जमा किए पैसे, नहीं लगा बिजली खंभा:किसान ने जनदर्शन में की बिजली-विभाग की शिकायत, पीएम आवास, छात्रवृत्ति समेत कई समस्याएं आईं

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074415
Views Today : 181
Views Last 7 days : 5696
Views Last 30 days : 9731
Total views : 102262
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.