Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Kurukshetra Police Arrest Two for Selling Accounts Used in Cyber Fraud | Haryana News | साइबर ठगी के लिए खाता बेचने वाले 2 गिरफ्तार: कुरुक्षेत्र पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पकड़े, 113 शिकायतें दर्ज, डेढ़ प्रतिशत कमीशन मिला – Kurukshetra News
Breaking News

Kurukshetra Police Arrest Two for Selling Accounts Used in Cyber Fraud | Haryana News | साइबर ठगी के लिए खाता बेचने वाले 2 गिरफ्तार: कुरुक्षेत्र पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पकड़े, 113 शिकायतें दर्ज, डेढ़ प्रतिशत कमीशन मिला – Kurukshetra News

By adminDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
52qm46 1765638346
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कुरुक्षेत्र पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी के लिए खाता बेचने के आरोपी।

कुरुक्षेत्र पुलिस ने साइबर ठगी के लिए अकाउंट बेचने वाले 2 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी गिरीश पवार व ध्रुव कुमार निवासी दुर्ग (छत्तीसगढ़) अपने अकांउट में ठगी का पैसा डलवाते थे। इस एवज में उनको कमीशन मिलता था।

.

आरोपियों के खाते में करीब 6 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ। देशभर में आरोपियों के अकाउंट के खिलाफ 113 शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के अकाउंट से करीब 15 लाख रुपए होल्ड करवाकर शिकायतकर्ता को वापस दिलवाए।

मोबाइल पर विज्ञापन देखकर लगाए पैसे

कुरुक्षेत्र की रहने वाली महिला नितिन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपने मोबाइल पर ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट का विज्ञापन देखा था। जिस पर उसने क्लिक किया तो उसके पास वॉट्सऐप कॉल आई, कॉलर ने उसे स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट की जानकारी दी।

प्रतीकात्मक फोटो।

प्रतीकात्मक फोटो।

50.65 लाख रुपए लगाए

आरोपियों की बातों में आकर कुछ पैसे शेयर मार्किट में लगा दिए। आरोपी ने मुनाफा देकर और पैसे लगाने का लालच दिया। तब उसने अपने पति के साथ मिलकर ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट में 50 लाख 65 हजार रुपए लगा दिए। लेकिन बाद में आरोपी ने उनको मुनाफा देने से मना कर दिया।

छत्तीसगढ़ से पकड़े गए

साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी गिरीश पवार और ध्रुव कुमार को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया। कोर्ट के ऑर्डर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आरोपियों के खाते में गए 14 लाख 88 हजार रुपए होल्ड करवाकर वापस करवाए।

आरोपी संस्था का डायरेक्टर

साइबर थाना के इंचार्ज PSI महेश कुमार ने बताया कि आरोपी गिरीश पवार के खाते में शिकायतकर्ता के अकाउंट से 16.30 लाख रुपए जमा हुए थे। आरोपी गिरीश सूर्य पथ फाउंडेशन का डायरेक्टर है। आरोपी ध्रुव ने साइबर ठग को गिरीश का खाता उपलब्ध करवाता था। आरोपी साइबर ठगों से 1 से डेढ़ प्रतिशत कमीशन लेता था।

113 शिकायतें दर्ज

PSI महेश कुमार ने बताया कि मई 2025 के दौरान उसके खाते में करीब 6 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का लेनदेन हुआ। इस एवज में आरोपी को 6.50 लाख रुपए कमीशन मिला था। आरोपी के HDFC खाते के खिलाफ 75 और दूसरे खाते के खिलाफ 38 शिकायतें प्राप्त हुई। ठगी के लिए कोई खाता बेचेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में कोकीन भेजने वाले नाइजीरियन सिंडिकेट के तस्कर गिरफ्तार:कोरियर से भेजते थे ड्रग्स, पुलिस ने रेड मारकर नाइजीरियन युवक सहित दो आरोपियों को पकड़ा; 11 लाख का सामान जब्त

May 2, 2026

IPL मैच में ऑनलइन सट्टा खिलाते 2 गिरफ्तार:धमतरी में बार के पीछे से 36 हजार का माल जब्त, जेल भेजे गए

May 2, 2026

अधिवक्ता के घर चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:8 लाख के सोने-चांदी, नगदी समेत व्यापारी से माल बरामद

May 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069554
Views Today : 38
Views Last 7 days : 1025
Views Last 30 days : 4217
Total views : 90597
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.