.
डौंडीलोहारा, मार्रीबंगला एवं देवरी क्षेत्र के कोटवार संघ के प्रतिनिधियों ने जिला कार्यालय बालोद पहुंचकर कलेक्टर दिव्या मिश्रा से मुलाकात की । इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से चर्चा करते हुए संगठन की गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने प्रशासन के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने तथा हर आवश्यक मौके पर पूर्ण सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई।
मुलाकात में तहसील अध्यक्ष अर्जुन्दा प्रहलाद नागवंशी, तहसील अध्यक्ष कन्हैया दास मानिकपुरी, जिला उपाध्यक्ष भान कुमारी, संगीता देवदास, तुकम दास मानिकपुरी, जितेन्द्र तुरतुरिया, पुरुषोत्तम दास खोब्रागढ़े, मीडिया प्रभारी ईश्वर दास मानिकपुरी, रवि सौन, मनीराम बघेल शामिल थे।
<
