Uncategorized

बिलासपुर के टिकरापारा में मोबाइल विवाद में युवक पर चाकू से हमला, बाएं हाथ में लगी चोट

बिलासपुर के कोतवाली क्षेत्र स्थित टिकरापारा यादव मोहल्ले में मोबाइल से बात करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के बाएं हाथ में चोट आई है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के टिकरापारा यादव मोहल्ले में रहने वाले हिमांशु कश्यप (22) ने शिकायत में बताया कि शनिवार की रात करीब 9:30 बजे उसने मोहल्ले के दीप कश्यप उर्फ दुर्लभ से कुछ देर के लिए मोबाइल मांगकर बात की थी। इसी दौरान दुर्लभ ने ज्यादा देर तक बात करने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ धक्का-मुक्की की।

शिकायत के अनुसार, रात करीब 11 बजे हिमांशु संतोष पान ठेला के पास था, तभी दुर्लभ वहां पहुंचा और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। डरकर हिमांशु भागने लगा तो दुर्लभ ने दौड़ाकर चाकू से वार किया।

हिमांशु ने हाथ से वार रोकने का प्रयास किया, जिससे उसके बाएं हाथ में चोट लगी। घटना के दौरान योगेश साहू, आकाश साहू, ललित कश्यप और किशन कश्यप ने बीच-बचाव किया।

पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button