Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Korba triple murder case…murder by strangulation with a rope | कोरबा ट्रिपल-मर्डर केस…कबाड़ी-किंग अशरफ पर कई मामले दर्ज थे: विवाद-झगड़ों से कई दुश्मन बने, रस्सी से गला घोंटने से हुई थी हत्या, आज खुलासा – Chhattisgarh News
Breaking News

Korba triple murder case…murder by strangulation with a rope | कोरबा ट्रिपल-मर्डर केस…कबाड़ी-किंग अशरफ पर कई मामले दर्ज थे: विवाद-झगड़ों से कई दुश्मन बने, रस्सी से गला घोंटने से हुई थी हत्या, आज खुलासा – Chhattisgarh News

By adminDecember 13, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
317654293031765516599 1765560970
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े कबाड़ी किंग अशरफ मेमन सहित तीन लोगों के शव उनके कबाड़ यार्ड से बरामद हुए थे। अशरफ अपने पुराने विवादों और कारोबार की वजह से कई लोगों से दुश्मनी रखता था। उसपर मारपीट-बलवा समेत कई मामले दर्ज थे।

.

शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार तीनों की मौत पतली रस्सी से गला घोंटने से हुई थी और पुलिस आज मामले का खुलासा करेगी। जांच में अशरफ मेमन की जेब से सिगरेट के पैकेट, नीतीश के मुंह से नींबू और सुरेश साहू की जेब से भी नींबू मिला था। दुर्ग निवासी नीतीश के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए।

यह पूरा हत्याकांड तंत्र-मंत्र के जरिए 5 लाख से ढाई करोड़ रुपए कमाने का लालच देकर किया गया। बिलासपुर का तांत्रिक (बैगा) आशीष दास अपने 3 साथियों के साथ इस योजना को अंजाम देने कोरबा पहुंचा था। तांत्रिक के साथ आए अश्विनी कुर्रे ने बताया कि 5 लाख बैगा को दिए जाने थे और बाकी पैसे बराबर हिस्सों में बांटे जाने थे।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि इस मामले में अपराध दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी तांत्रिक आशीष दास अभी भी फरार है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। वहीं कारोबारी अशरफ के परिजनों ने बड़े षड्यंत्र की आशंका जताई है।

गिरफ्तार किए गए कारोबारी समेत तीन लोगों के मर्डर के आरोपी।

गिरफ्तार किए गए कारोबारी समेत तीन लोगों के मर्डर के आरोपी।

तांत्रिक बैगा 3 साथियों के साथ पहुंचा था

बिलासपुर से एक तांत्रिक (बैगा) आशीष दास बुधवार शाम 4 बजे तीन अन्य साथियों के साथ कोरबा पहुंचा था। इसके बाद अशरफ मेमन के बरबसपुर स्थित स्क्रैप यार्ड में रात में तंत्र-मंत्र शुरू किया गया।

फिर आशीष ने एक कमरे में तीनों को बारी-बारी से बुलाया, उन्हें नींबू दिया और रस्सी से एक घेरा बनाया। इसके बाद उन्हें कमरे में बंद कर दिया और आधे से एक घंटे बाद खोलने को कहा। जब समय बीतने पर कमरा खोला गया, तो तीनों मृत पाए गए।

बिलासपुर अमेरी के रहने वाले अश्वनी कुर्रे, जो तांत्रिक की टीम के साथ आया था, उसने बताया कि 5 लाख रुपए को तंत्र विद्या से ढाई करोड़ बनाने की बात हुई थी और उस पैसे को बराबर हिस्सों में बांटा जाना था। हालांकि, तांत्रिक आशीष ने कमरे में तंत्र विद्या की।

मृतकों की पहचान कोरबा निवासी अशरफ मेमन, तुलसी नगर निवासी सुरेश साहू (पिता बलदेव साहू) और बलौदाबाजार निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है।

आरोपियों से पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं।

आरोपियों से पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं।

पत्नी बोली- 5 दिन से पति को परेशान कर रहे थे

मृतक सुरेश साहू की पत्नी गुड़िया देवी ने कहा कि बिलासपुर का संजय साहू पिछले 5 दिन से कुछ करवाने के लिए पैसे के लिए उनके दिमाग में प्रेशर डाल रहा था। घर आकर उनको रात 12 बजे साथ ले गए। पता नहीं कहां खाना खिलाए हैं। 3 बजे आखिरी बार बात हुई उसके बाद से वह फोन नहीं उठा रहे थे।

कारोबारी के परिजनों ने जताई षड्यंत्र की आशंका

कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। परिवार और परिचितों का कहना है कि अशरफ बेहद तेज दिमाग का व्यक्ति था, इसलिए 5 लाख देकर 2.5 करोड़ तंत्र-मंत्र से बनाने जैसी बातों पर वह आसानी से विश्वास नहीं कर सकता था। उन्हें शक है कि तांत्रिक क्रिया के नाम पर उसके साथ कोई बड़ा षड्यंत्र किया गया।

स्क्रैप यार्ड के कमरे से स्क्रैप व्यवसायी अशरफ मेमन मृत अवस्था में मिले। (फाइल फोटो)

स्क्रैप यार्ड के कमरे से स्क्रैप व्यवसायी अशरफ मेमन मृत अवस्था में मिले। (फाइल फोटो)

40 छोटे-बड़े कबाड़ी दुकानदार जुड़े थे

अशरफ कबाड़ कारोबार में पूरे कोरबा के साथ-साथ दूसरे जिलों में भी जाना जाता था। जिले में करीब 40 छोटे-बड़े कबाड़ी दुकानदार उससे जुड़े थे और उसके नाम का काफी दबदबा था। कुछ बड़े कारोबारियों से उसका पुराना विवाद भी चलता रहा था। इसी कारोबार में उसका छोटा भाई इमरान भी साथ काम करता था।

आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज थे

अशरफ पर जुआ एक्ट, मारपीट, बलवा, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज थे। कोरबा के अलावा अन्य जिलों में भी उसके खिलाफ प्रकरण हैं। कारोबार और पुराने विवादों की वजह से शहर में उसके कई दुश्मन भी थे।

कथित तंत्र-क्रिया के दौरान अशरफ की मौत हो गई। यह कैसे हुआ, इस पर लोगों के मन में कई सवाल हैं। अशरफ 47 साल का था। उसके तीन बेटे हैं- शाहिद (27), अदनान (24) और अरमान (21)। बड़े बेटे शाहिद की शादी हो चुकी है। घटना के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

………………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

तंत्र-मंत्र के दौरान स्क्रैप कारोबारी समेत 3 की संदिग्ध मौत: तांत्रिक बोला-5 लाख को 2.5 करोड़ बना दूंगा,कोरबा में नींबू देकर कमरे में किया बंद

कोरबा में तंत्र-मंत्र के दौरान स्क्रैप कारोबारी समेत तीन लोग कमरे में मृत मिले।

कोरबा में तंत्र-मंत्र के दौरान स्क्रैप कारोबारी समेत तीन लोग कमरे में मृत मिले।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तंत्र-मंत्र के दौरान 3 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। बुधवार देर रात बरबसपुर स्थित एक स्क्रैप यार्ड के कमरे से स्क्रैप व्यवसायी अशरफ मेमन, तुलसी नगर निवासी सुरेश साहू और दुर्ग निवासी नीतीश कुमार के शव एक ही कमरे में मिले। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है। हालांकि, सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अंतागढ़ में 2.65 लाख की अवैध शराब बरामद:आर्टिगा कार में मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाई जा रही थी 350 लीटर गोवा व्हिस्की, आरोपी गिरफ्तार

June 21, 2026

जांजगीर-चांपा में ISI स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार:किराए के मकान में रह रहा था, पाकिस्तान, सऊदी अरब के नंबरों से ISI संपर्क के सबूत मिले

June 21, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा,गला दबाया…VIDEO:कहा-सतनामी तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर, अरेस्ट

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074915
Views Today : 110
Views Last 7 days : 4966
Views Last 30 days : 9417
Total views : 103003
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.