Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Korba River Rescue Hindered by Bad Weather, NDRF Lacks Equipment
Breaking News

Korba River Rescue Hindered by Bad Weather, NDRF Lacks Equipment

By adminMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d4076b20 f959 4e48 9e87 658d01dc0e92 1778684794436
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


निखिल जिसकी तलाश जारी है नदी में कूदने के बाद से वो लापता है

कोरबा की अहिरन नदी में12 मई की दोपहर से लापता SECL कुसमुंडा के डंपर ऑपरेटर के बेटे निखिल का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। खराब मौसम और रेस्क्यू उपकरणों की कमी के कारण तलाश अभियान में बाधा आ रही है।

.

निखिल मंगलवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ अहिरन नदी में नहाने गया था। गहरे पानी में छलांग लगाने के बाद वह अचानक लापता हो गया। उसके दोस्तों ने तत्काल परिजनों को इसकी सूचना दी।

पिछले 2 दिन से युवक की तलाश कर रही है NDRF, SDRF की टीमें

पिछले 2 दिन से युवक की तलाश कर रही है NDRF, SDRF की टीमें

तेज़ हवा और बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा 12 मई की शाम से ही गोताखोर निखिल की तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है। बुधवार दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आया, जिससे तेज हवा और बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। नदी में तेज बहाव और गंदे पानी के कारण गोताखोरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दोस्तों ने निखिल का वीडियो परिजनों को दिखाया

इस बीच, निखिल के दोस्तों द्वारा बनाया गया एक वीडियो परिजनों को मिला है, जिसमें निखिल पानी में तैरता दिख रहा है। यह वीडियो देखकर परिजन काफी परेशान हैं और निखिल के सकुशल लौटने की कामना कर रहे हैं।

ऊंचाई से युवक ने नदी में छलांग लगाया था

ऊंचाई से युवक ने नदी में छलांग लगाया था

NDRF टीम के पास नहीं है पर्याप्त उपकरण

बिलासपुर से विशेष NDRF टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों को निराशा हुई। टीम के पास ऑक्सीजन सिलेंडर, वाटरप्रूफ कैमरा या अन्य जरूरी उपकरण नहीं थे, जिससे सर्च ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है।

SDRF और स्थानीय गोताखोर भी तलाश में लगे हैं

जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर रख रही है। निखिल के पिता SECL कुसमुंडा में डंपर ऑपरेटर हैं। प्रशासन ने बताया कि मौसम साफ होते ही दोबारा सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा, जिसमें SDRF और स्थानीय गोताखोर भी शामिल हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सपा नेता के बयान पर ब्राह्मण समाज में रोष:FIR दर्ज और गिरफ्तारी की मांग, पेंड्रा पुलिस को सौंपा आवेदन

May 14, 2026

होली-डे पैकेज के नाम पर 24 लोगों से लाखों ठगे:फोन कर गिफ्ट वाउचर का लालच दिया, पैसे लेने के बाद बंद कर भागी ट्रैवल कंपनी, बिलासपुर-रायपुर में भी लोगों को ठगा

May 14, 2026

रायगढ़ में डुप्लीकेट चाबी से वेन्यू कार की चोरी:नंबर प्लेट बंद बदलकर दिल्ली में चला रहा था, चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्तार

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070424
Views Today : 212
Views Last 7 days : 1033
Views Last 30 days : 3663
Total views : 91774
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.