![]()
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ब्राह्मण समाज ने समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी के खिलाफ पेंड्रा थाने में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। समाज ने भाटी पर ब्राह्मणों के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। जिले के सर्व ब्राह्मण परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने 14 मई को पेंड्रा थाने पहुंचकर इस मामले में लिखित ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया है कि राजकुमार भाटी अपने बयानों से जनमानस के बीच ब्राह्मणों के प्रति घृणा और वैमनस्यता फैला रहे हैं, जिससे समाज में रोष है और लोक शांति भंग होने की आशंका है। ब्राह्मण समाज में आक्रोश परिषद के सदस्यों ने बताया कि राजकुमार भाटी ने कथित तौर पर कहा है कि “ब्राह्मण वेश्या से भी गिरे हुए हैं।” समाज ने इस कथन की कड़ी निंदा की है और जिला पुलिस प्रशासन से भाटी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की अपील की है। उग्र आंदोलन की चेतावनी ज्ञापन के माध्यम से समाज के लोगों ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि राजकुमार भाटी के खिलाफ कठोर कार्रवाई और गिरफ्तारी नहीं की जाती है, तो संपूर्ण ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
<
