Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Kondagaon police arrested two cyber fraudsters | कोंडागांव पुलिस ने दो साइबर ठग पकड़े: BMW बाइक जब्त, 72 लाख से अधिक के अवैध लेनदेन का खुलासा – Kondagaon News
Breaking News

Kondagaon police arrested two cyber fraudsters | कोंडागांव पुलिस ने दो साइबर ठग पकड़े: BMW बाइक जब्त, 72 लाख से अधिक के अवैध लेनदेन का खुलासा – Kondagaon News

By adminOctober 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f91e71df 0f50 4532 8a69 ba3d0c31922b 1761233813549
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोण्डागांव पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो म्यूल अकाउंट धारकों को गिरफ्तार किया है। इनके खातों से 72 लाख रुपये से अधिक का अवैध लेनदेन सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों से एक BMW बाइक, कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सामान जब्त किया है।

.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान परमेश मरकाम (21 वर्ष), निवासी रांधना देवहरदुली, थाना फरसगांव, जिला कोंडागांव और दसरू कांगे (18 वर्ष), निवासी चांदाबेड़ा, थाना बड़े डोंगर, जिला कोंडागांव के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 लाख रुपये की एक BMW बाइक, 40,000 रुपये का सैमसंग लैपटॉप, 1.70 लाख रुपये के दो आईफोन, 1.30 लाख रुपये का सैमसंग अल्ट्रा मोबाइल, 30,000 रुपये का मोटोरोला मोबाइल और 30,000 रुपये का वीवो मोबाइल जब्त किया है। इसके अतिरिक्त, 7 सिलपैड, 9 पासबुक, 3 चेक बुक और 13 एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 7 लाख रुपये है।

e4907277 768c 4eb5 9c2c 065df257a618 1761233813552

आरोपियों के बैंक अकाउंट से 72 लाख का अवैध लेनदेन

यह मामला गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम पोर्टल (14C MHA) के माध्यम से कोंडागांव साइबर सेल को मिली धोखाधड़ी की शिकायतों के बाद सामने आया। शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की गई।

जांच में पता चला कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कोंडागांव शाखा के खाता संख्या 5660383552 से देशभर के 41 अलग-अलग स्थानों से कुल 72,09,424 रुपये का अवैध लेनदेन किया गया था।

006a3572 4290 4412 9f46 7a83c30aed52 1761233813549

पहले दो आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

इस खाते का संचालन पहले रविकांत साहू और चंद्रशेखर नायक नामक दो व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा था, जिन्हें पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आगे की जांच में परमेश मरकाम और दसरू कांगे का नाम सामने आया, जिन्होंने कम समय में अधिक धन कमाने के लालच में म्यूल अकाउंट का उपयोग कर अवैध लेनदेन किए।

40862031 e19c 4135 b73c e7fbf8d268a2 1761233813551

पुलिस की विशेष टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने अवैध धन से BMW बाइक और महंगे मोबाइल फोन खरीदे थे। आरोपियों को 23 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश साइबर सेल द्वारा की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह देशभर में सक्रिय है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में प्रोजेक्ट सेकंड इनिंग प्राचार्यों की दो दिवसीय वर्कशॉप:टीम वर्क, परीक्षा परिणाम सुधार पर चर्चा, प्राचार्यों को नए तरीके अपनाने के निर्देश

April 30, 2026

कोरबा के SECL कुसमुंडा खदान में चलती डम्फर में आग:शॉर्ट सर्किट से लगी, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

April 30, 2026

दुर्ग में बिल्डर चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर ED रेड:ऑफिस में वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड खंगाल रहे अधिकारी, भारतमाला-घोटाले से भी जुड़ा मामला

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069271
Views Today : 84
Views Last 7 days : 938
Views Last 30 days : 4043
Total views : 90272
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.