Uncategorized

कोहकापाल में नरबलि के आरोप से हड़कंप, दो बच्चे भागकर पहुंचे घर; पुलिस ने शुरू की जांच

जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर नगरनार थाना क्षेत्र के कोहकापाल गांव में दो 12 वर्षीय बच्चों की कथित नरबलि दिए जाने के आरोप से हड़कंप मच गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

बताया जा रहा है कि बच्चे किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने लखीराम और गुरूसाय पर बच्चों की बलि देने का आरोप लगाया।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि कोहकापाल में नरबलि से जुड़ा मामला करीब दो महीने पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल थाने में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं है।

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी को पूरे घटनाक्रम की जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ग्रामीणों और संबंधित लोगों से जानकारी जुटा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button