रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मिले जले हुए शव की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की शिनाख्त 17 वर्षीय सिद्धार्थ भतपहरी के रूप में हुई है।
.
सिद्वार्थ को उसके इंजीनियर दोस्त तरुण शुक्ला ने इसलिए मारा क्योंकि उसने उसको थप्पड़ मार दिया था। सिद्धार्थ की हत्या करके उसकी शिनाख्त छिपाने के लिए शव जला दिया था। पुलिस ने मामले में तरुण शुक्ला और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अभी एक आरोपी फरार है।

प्लांट के पीछे जंगल में तरूण का जला हुआ शव राहगीरों ने देखा था।
मंदिर हसौद पुलिस के अनुसार दो अक्टूबर की रात 8 बजे सिद्धार्थ और तरूण का विवाद हुआ थ। विवाद के बाद तरूण उससे रंजिश रखने लगा। 8 अक्टूबर की शाम तरुण ने दो दोस्तों के साथ मिलकर सिद्धार्थ को शराब पीने के बहाने बुलाया। तीनों उसे जिंदल स्टील प्लांट के पीछे जंगल की ओर ले गए, जहां शराब के दौरान फिर झगड़ा हुआ।
गुस्से में तरुण ने बीयर की बोतल से सिद्धार्थ के सिर और गले पर कई वॉर किए। जब वह गिर पड़ा, तो आरोपियों ने पत्थर से सिर कुचल दिया। मौके पर ही सिद्धार्थ की मौत हो गई। बाद में पहचान छिपाने के लिए तरुण ने पेट्रोल पंप से तेल खरीदा और रात में लौटकर शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

मंदिर हसौद थाना। (फाइल फोटो)
अगली सुबह राहगीरों ने अधजला शव देखकर पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने मौके से बीयर की बोतल, पत्थर और पेट्रोल का डिब्बा बरामद किया। तकनीकी जांच में सिद्धार्थ को आखिरी बार तरुण के साथ देखा गया था। मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तरुण शुक्ला और एक साथी को गिरफ्तार किया। मंदिर हसौद पुलिस मामले का जल्द खुलासा करेगी।
<
