Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » KCC company’s project manager assaulted in Korba | कोरबा में KCC कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से मारपीट: छुट्टी को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला – Korba News
Breaking News

KCC company’s project manager assaulted in Korba | कोरबा में KCC कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से मारपीट: छुट्टी को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला – Korba News

By adminDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6b63c040 d1a8 4b45 a1e2 9a67302c12e7 1767111043540
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा के गेवरा-दीपका क्षेत्र में कलिंगा कॉरपोरेशन (KCC) डेको कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर (जीएम) महेश कुमार पर मंगलवार को कर्मचारियों ने हमला कर दिया। यह घटना SECL दीपका खदान क्षेत्र में कंपनी के साइट ऑफिस में छुट्टी को लेकर हुए विवाद के बाद हुई।

.

जानकारी के अनुसार, कंपनी के जीएम महेश कुमार और कर्मचारियों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि नियोजित कर्मचारियों ने उन पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस और सीआईएसएफ की QRT टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

KCC कंपनी के एल एंड आर हेड (जीएम) विकास दुबे ने बताया कि विवाद छुट्टी के मुद्दे पर शुरू हुआ था, जिसे कुछ लोगों ने अनावश्यक रूप से तूल दे दिया। इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर पर हमला किया गया और उन पर मिट्टी का गमला भी फेंका गया। घटना में ऑफिस की खिड़की टूटने की भी जानकारी सामने आई है।

3266d21e 842a 4547 afc5 630f7f71f6dd 1767111043543

मजदूरों की हाजिरी काटे जाने पर विवाद

वहीं, कंपनी के मजदूरों ने बताया कि सोमवार को दीपका में छत्तीसगढ़ी संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें कुछ मजदूर छुट्टी लेकर शामिल हुए थे। बाद में लौटने पर उनकी हाजिरी काट दी गई, जिसको लेकर विवाद बढ़ गया। मजदूरों का आरोप है कि महेश कुमार का व्यवहार मजदूरों के प्रति ठीक नहीं रहता, जिससे आक्रोश बढ़ा।

प्रोजेक्ट मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज

प्रोजेक्ट मैनेजर महेश कुमार की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दीपका पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351 (3), 115 (2), और 3 (5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच कर रही है।

8b64b4b8 eabe 46a7 b58d a28eb60f9841 1767111043543



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

बेमेतरा में युवक की गला रेतकर हत्या:वारदात के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

June 27, 2026

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076650
Views Today : 586
Views Last 7 days : 3996
Views Last 30 days : 11801
Total views : 106801
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.