![]()
सामाजिक संस्था सुहिणी सोच द्वारा करवा चौथ उत्सव मनाया गया। वीआईपी रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं सोलह शृंगार कर पहुंचीं। यहां म्यूजिकल तंबोला, गीत-नृत्य और खेल स्पर्धाओं के रोमांच के बीच महिलाओं ने उत्सव मनाया। म्यूजिक
.
तंबोला में गौरव पृथ्वीयानी प्रथम, मायरा मंगलानी द्वितीय व निशा पृथ्वीवानी तृतीय स्थान पर रहीं। कृतिका बजाज लकी ड्रा में प्रथम और मुस्कान अडवानी द्वितीय रहीं। इसके साथ ही बेस्ट ड्रेसअप, बेस्ट कपल के साथ अन्य स्पर्धाओं में भी विनर को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी, अध्यक्ष दीक्षा बुधवानी, सचिव पूनम बजाज, कविता नारा, रेखा पजवानी, मुस्कान लालवानी, हेमा वोहरा मौजूद रहीं।
<
