![]()
.
पुरानी बस्ती जांजगीर के भगत चौक में 63वें अखंड राम नाम सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा भगत चौक स्थित यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर सड़क पारा, बरमबावा मंदिर, कहरा पारा होते हुए भगवती देवी दाई मंदिर भीमा तालाब तक पहुंची। इस दौरान 250 से अधिक महिलाएं, युवतियां और बालिकाएं सिर पर कलश लेकर भजन-कीर्तन और कर्मा नृत्य करते हुए शामिल हुईं।
यात्रा के अग्रभाग में कीर्तन मंडली राम नाम के भजन गा रही थी, जबकि श्रद्धालु पीछे-पीछे चल रहे थे। भीमा तालाब के घाट पर वरुण कलश की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यात्रा यज्ञ स्थल की ओर लौटी। यज्ञ का शुभारंभ 100 वर्ष पुराने वटवृक्ष के नीचे चबूतरे पर देव आवाहन, स्थापना पूजा, स्वास्तिवाचन और देव मूर्तियों की झांकी स्थापना के साथ किया गया। आचार्य रामबिलास उपाध्याय, भागवताचार्य विनोद उपाध्याय और उनके परिवार ने पूजा-अर्चना कर राम नाम का जयकारा लगवाया।
<
