टॉप न्यूज़

Kabeerdham Ganja Seizure | Amritsar Accused Arrested in Chilfi Crime


ड्राइवर सीट के ऊपर खाकी टेप से लिपटे मिले गांजे के पैकेट

कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी है। 31 अगस्त को NH-30 पर वाहनों की सघन जांच के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक से 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 2 करोड़ 23

.

पुलिस के मुताबिक, गांजे को कंटेनर ट्रक में बनाए गए एक गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी बलजीत सिंह, निवासी अमृतसर, पंजाब को गिरफ्तार किया है। गांजा परिवहन में इस्तेमाल कंटेनर ट्रक और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

पुलिस ने गांजे, कंटेनर और मोबाइल फोन समेत कुल 2 करोड़ 50 लाख 80 हजार 250 रुपए का मशरूका जब्त किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

चिल्फी थाना के सामने पुलिस ने रोका कंटेनर

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को चिल्फी थाना के सामने NH-30 मेन रोड पर वाहनों की जांच और निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान बोडला की ओर से एक संदिग्ध कंटेनर ट्रक आता दिखाई दिया।

पुलिस टीम ने कंटेनर को रोककर वाहन में सवार व्यक्ति से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम बलजीत सिंह, पिता रवेल सिंह, निवासी पट्टी सरा दी गांव चाटीपिंड, थाना चाटीपिंड, जिला अमृतसर, पंजाब बताया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने कंटेनर ट्रक की तलाशी शुरू की।

ड्राइवर सीट के ऊपर बनाया था गुप्त चेंबर

तलाशी के दौरान पुलिस को कंटेनर के अंदर ड्राइवर सीट के ऊपर एक विशेष रूप से बनाया गया गुप्त चेंबर मिला। पुलिस के मुताबिक, इसी चेंबर में खाकी रंग के टेप से लिपटे कई पैकेट छिपाकर रखे गए थे।

पैकेटों को खोलकर जांच करने पर उनमें गांजा मिला। वजन करने पर गांजे की कुल मात्रा 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम निकली।

पुलिस के अनुसार, इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कंटेनर के सामान्य हिस्से में नहीं, बल्कि विशेष रूप से बनाए गए चेंबर में छिपाकर रखा गया था। इससे प्रथम दृष्टया गांजे को पुलिस की नजर से बचाकर परिवहन करने की कोशिश सामने आई है।

गांजे की कीमत 2.23 करोड़, ट्रक भी जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2,23,75,250 रुपए आंकी है।

इसके अलावा गांजा परिवहन में इस्तेमाल कंटेनर ट्रक की अनुमानित कीमत 27 लाख रुपए और आरोपी के मोबाइल फोन की कीमत करीब 5 हजार रुपए बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल 2,50,80,250 रुपए कीमत का मशरूका जब्त किया है।

अमृतसर का आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच शुरू

पुलिस ने मामले में बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही आरोपी के संपर्क में कौन-कौन लोग थे और इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

जिला कबीरधाम की एएनटीएफ टीम भी आरोपी से पूछताछ और मामले की जाँच में जुटी है।

अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी

चिल्फी थाना क्षेत्र अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्र में आता है। पुलिस के अनुसार, यहां अवैध मादक पदार्थों के परिवहन और तस्करी को रोकने के लिए लगातार संदिग्ध वाहनों की जांच, नाकाबंदी और निगरानी की जा रही है।

इसी निगरानी के दौरान संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई और उसमें बनाए गए गुप्त चेंबर से गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई।

पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार

कार्रवाई के बाद पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अजय यादव ने कबीरधाम पुलिस और चिल्फी थाना की टीम की सराहना की। उन्होंने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

उन्होंने पुलिस की सतर्कता और तत्परता की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

वहीं, कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

अब तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश

पुलिस की कार्रवाई में गांजे की बड़ी खेप और उसे ले जाने वाला कंटेनर जब्त हो गया है, लेकिन जांच अब इस बात पर केंद्रित है कि इस खेप के पीछे कौन लोग हैं और गांजे की सप्लाई कहां की जानी थी।

एएनटीएफ टीम आरोपी से पूछताछ के आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विवेचना जारी है।

……………….

इस से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए पूरी खबर

महासमुंद में ट्रक से मिला 4.75 करोड़ का गांजा:12 दिन में दूसरी बड़ी खेप पकड़ाई; ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे, 2 अरेस्ट

महासमुंद में पुलिस ने ट्रक से 4 करोड़ 75 लाख का गांजा पकड़ा है

महासमुंद में पुलिस ने ट्रक से 4 करोड़ 75 लाख का गांजा पकड़ा है

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सोमवार को ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और पुलिस ने 4.75 करोड़ रुपए का गांजा जब्त किया है। जिसे ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामला कोमाखान थाना क्षेत्र का है। ….पढ़िए पूरी खबर



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button