![]()
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने 36 जिलों के संगठन प्रभारियों, 36 विधानसभावार प्रभारियों और 17 प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां की है। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने इसकी सूची जारी की। इन नियुक्तियों में कई प्रमुख नेताओं को नई जिम्मेदारियां मिली
.
जारी सूची के अनुसार, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को बिलासपुर जिले (ग्रामीण) का संगठन प्रभारी बनाया गया है। यह वही जिला है जहां की कोटा विधानसभा सीट से उन्हें पिछले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इस नियुक्ति को संगठन में उनके कद को बढ़ाने वाला माना जा रहा है।
पूर्व नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के समर्थकों को भी संगठन में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। पूर्व मेयर किशोर राय को नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत को जांजगीर-चांपा जिले का संगठन प्रभारी बनाया गया है।
जांजगीर-चांपा और कोटा विधानसभा प्रभार
जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र का प्रभार क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी को सौंपा गया है। इसके अलावा पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रामसेवक पैकरा को कोटा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि पैकरा का दायरा अब एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित हो गया है।
संगठन में वरिष्ठ नेताओं का सम्मान
लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे कई नेताओं को निगम-मंडलों में पद देकर उनकी निष्ठा का सम्मान किया गया है। हालांकि, पांच संभाग प्रभारियों में से रजनीश सिंह को बस्तर संभाग प्रभारी के बाद अब खरसिया विधानसभा तक सीमित कर दिया गया है।
बिलासपुर संभाग के विधानसभावार प्रभार
बिलासपुर संभाग के अंतर्गत विधानसभावार प्रभारियों के नाम इस प्रकार हैं- भूपेंद्र सवन्नी (जांजगीर-चांपा), अनुराग सिंह देव (मस्तूरी), राजा पांडे (पामगढ़), शशांक शर्मा (अकलतरा), विश्वविजय सिंह तोमर (पाली तानाखार), राजेंद्र सिंह राजपूत (सक्ती) और रजनीश सिंह (खरसिया)।
प्रकोष्ठों के संयोजक और सह-संयोजक
17 प्रकोष्ठों के संयोजक और सह-संयोजकों की सूची में आरटीआई प्रकोष्ठ के संयोजक संजय कोपुलवार और सह-संयोजक पेशीराम जायसवाल को बनाया गया है।
<
