Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » JP Kota won the champion’s trophy, Minister of State Sahu said – now there will be a MP art festival too | चैंपियन की ट्रॉफी जपं कोटा ने जीती, राज्यमंत्री साहू बोले-अब सांसद कला महोत्सव भी होगा – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

JP Kota won the champion’s trophy, Minister of State Sahu said – now there will be a MP art festival too | चैंपियन की ट्रॉफी जपं कोटा ने जीती, राज्यमंत्री साहू बोले-अब सांसद कला महोत्सव भी होगा – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2 176633832769482f174bdd9 khelmahotsav
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2 176633832769482f174bdd9 khelmahotsav

.

सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह रविवार को बहतराई स्टेडियम में हुआ। करीब डेढ़ माह तक चले इस खेल महोत्सव में बिलासपुर और मुंगेली जिले की ग्राम पंचायत, जनपद एवं जिला स्तर से 12 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने की। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री साहू ने सांसद खेल की तर्ज पर जल्द ही सांसद कला महोत्सव शुरू करने की घोषणा की।

राज्यमंत्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हर नागरिक का स्वस्थ और फिट रहना जरूरी है। इसके लिए हर व्यक्ति को अपनी रुचि के अनुसार किसी न किसी खेल को अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, नींबू दौड़, बोरा दौड़ जैसे परंपरागत खेलों को शामिल किया गया ताकि अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें।

उन्होंने युवाओं से मोबाइल का उपयोग कम कर खेलों की ओर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने भविष्य में सांसद खेल महोत्सव का दायरा और बढ़ाने की बात कही और बताया कि 25 दिसम्बर को प्रधानमंत्री खिलाड़ियों को वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे। अध्यक्षीय संबोधन में विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि यह आयोजन ग्रामीण और पारंपरिक खेलों को नया मंच देने में सफल रहा। साथ ही खेल प्रतिभा निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, जिपं उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप, पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी आदि मौजूद रहे।

खेल विभाग के सहायक संचालक ए. एक्का ने बताया कि प्रतियोगिताएं पुरुष व महिला वर्ग में हुईं। चैम्पियन ट्रॉफी जनपद पंचायत कोटा की टीम ने जीती। कबड्‌डी बालक वर्ग में मुंगेली ने बाजी मारी। दूसरे पर पथरिया व तीसरे नंबर बिल्हा रहा। बालिका वर्ग में मस्तूरी पहले, पथरिया दूसरे व बिल्हा की टीम तीसरे स्थान पर रही। रस्साकसी पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान मस्तूरी, द्वितीय तखतपुर व तृतीय बिल्हा रहा। वहीं महिला वर्ग में तखतपुर को पहला, बिल्हा को दूसरा व पथरिया को तीसरा स्थान मिला। फुटबॉल पुरुष वर्ग में कोटा की टीम विजेता रही।

दूसरे नंबर पर कोटा नगर पंचायत व बिल्हा की टीम तीसरे नंबर पर रही। फुटबॉल महिला वर्ग में बिल्हा ने खिताब जीता। वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान तखतपुर, द्वितीय मस्तूरी व तृतीय लोरमी की टीम रही। वहीं महिला वर्ग में खिताब पर मस्तूरी ने कब्जा जमाया। कोटा दूसरे व लोरमी तीसरे नंबर पर रही। 100×4 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान नगर निगम बिलासपुर, द्वितीय कोटा व तृतीय स्थान लोरमी को मिला।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075264
Views Today : 20
Views Last 7 days : 2206
Views Last 30 days : 9865
Total views : 104287
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.