महासमुंद में नकली पनीर फैक्ट्री पर प्रशासन का छापा:भालेसर रोड की वैद्या फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में मिली बड़ी मात्रा में नकली पनीर

![]()
महासमुंद जिला प्रशासन की टीम ने भालेसर रोड स्थित वैद्या फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में देर रात छापा मारा। करीब 3 एकड़ में चल रही इस फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित एनालॉग यानी नकली पनीर मिला है। प्रशासनिक टीम ने पनीर के सैंपल लिए हैं और फैक्ट्री को सील कर दिया है। जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में तेल, फैट, मिल्क पाउडर और अन्य केमिकल मिलाकर नकली पनीर तैयार किया जा रहा था। टीम को मौके पर हजारों किलो तैयार पनीर मिला है। जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की पूरी तैयारी गोपनीय रखी।
कानपुर के शोभित की बताई जा रही फैक्ट्री प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री कानपुर निवासी शोभित की है। यहां मुरैना के करीब 10 से 12 कारीगर काम कर रहे थे। यह फैक्ट्री भालेसर में करीब एक साल से संचालित होने की बात सामने आई है। रायपुर और ओडिशा तक भेजा जा रहा था नकली पनीर जांच में फैक्ट्री से रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों और ओडिशा तक नकली पनीर भेजे जाने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि शोभित, रायपुर के प्रकाश देवांगन के साथ मिलकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में नकली पनीर की सप्लाई करता था। पनीर के सैंपल लिए, फैक्ट्री सील जिला प्रशासन की टीम ने फैक्ट्री से तैयार पनीर के सैंपल लिए हैं। जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।
Source link




