टॉप न्यूज़

Raipur Court Acquits Gangster Aman Sahu And Associates In Extortion Case


झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू की एनकाउंटर में मौत के करीब डेढ़ साल बाद रायपुर की अदालत ने उसके खिलाफ दर्ज एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। गंज थाना में दर्ज डकैती की साजिश और रंगदारी से जुड़े मामले में थर्ड एडीजे कोर्ट ने अमन साहू समेत सभी 7 आ

.

कोर्ट रिकॉर्ड के मुताबिक, मामले में 18 अगस्त 2026 को फैसला हुआ। स्टेटस में ‘कॉन्टेस्टेड-एक्विटेड’ दर्ज है। अमन साहू के अलावा रोहित स्वर्णकार, मुकेश कुमार, देवेंद्र सिंह, राजबेर सिंह, पप्पू सिंह उर्फ पप्सा और सुनील कुमार उर्फ सुनील कुमार मीणा उर्फ मयंक सिंह आरोपी थे।

मार्च 2025 में अमन साव झारखंड पुलिस के एनकाउंट में मारा गया था।

मार्च 2025 में अमन साव झारखंड पुलिस के एनकाउंट में मारा गया था।

अब जानिए पूरा मामला

यह मामला गंज थाना में दर्ज डकैती की साजिश और रंगदारी के केस से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 399, 402, 386 और 120-B के तहत केस दर्ज किया था। मीडिया रिपोर्ट्स और उस समय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मई 2024 में रायपुर पुलिस ने अमन साहू गैंग से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस का दावा था कि आरोपी रायपुर में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे और इस पूरी प्लानिंग के तार मयंक सिंह से जुड़े थे। उस समय मयंक सिंह पर विदेश से गैंग को चलाने का आरोप था।

बचाव पक्ष का दावा- पुलिस कोर्ट में साजिश साबित नहीं कर पाई

बचाव पक्ष के वकील दीपांकार बनर्जी ने बताया कि दूसरे पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ डकैती की योजना बनाने और हथियार रखने की कहानी पेश की थी, लेकिन ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष अपने आरोपों को साबित नहीं कर सका।

उन्होंने कहा, पुलिस जिस व्यक्ति को मयंक सिंह बताकर केस से जोड़ रही थी, उसकी पहचान को लेकर भी कोर्ट में सवाल खड़े हुए। जिस व्यक्ति को मयंक सिंह बताया गया, उसके सुनील कुमार मीणा होने को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।

पुलिस न तो कथित साजिश को ठोस तरीके से साबित कर पाई और न ही हथियार से जुड़े अपने सबूतों को उस स्तर पर प्रमाणित कर सकी, जिससे आरोप साबित हो सके। बनर्जी के मुताबिक, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।

पहले 4 आरोपी पकड़े गए थे, बाद में पिस्टल सप्लायर की भी गिरफ्तारी

मामले की शुरुआती जांच में रायपुर पुलिस ने रोहित स्वर्णकार, मुकेश कुमार, देवेंद्र सिंह और पप्पू सिंह उर्फ पप्सा को गिरफ्तार किया था। उस समय पुलिस का दावा था कि रोहित स्वर्णकार के पास से एक पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई है।

बाद में पुलिस ने मध्यप्रदेश से राजबेर सिंह चावला नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे पिस्टल उपलब्ध कराने से जुड़े केस में कार्रवाई की थी। उस समय जारी जानकारी में गंज थाना के अपराध क्रमांक 223/24 और आईपीसी की धारा 399, 402, 386, 120बी के साथ आर्म्स एक्ट का भी उल्लेख था।

हालांकि, अब इस मामले के ट्रायल में आए फैसले में पुलिस की पूरी कहानी कोर्ट में साबित नहीं हो सकी और केस कॉन्टेस्टेड-एक्विटेड के साथ खत्म हो गया।

अमन को रायपुर से झारखंड ले गई थी पुलिस, रास्ते में हुआ था एनकाउंटर

अमन रायपुर के दूसरे मामलों में भी पुलिस की गिरफ्त में रहा था। मार्च 2025 में झारखंड पुलिस उसे रायपुर से पूछताछ के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान पलामू में पुलिस के साथ मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई थी।

उस समय की रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस का कहना था कि अमन साहू ने भागने की कोशिश की और मुठभेड़ के दौरान वह मारा गया। अब उसकी मौत के बाद रायपुर के इस केस में कोर्ट ने उसे और अन्य आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है।

18 अगस्त को आया फैसला, ऑर्डर कॉपी अभी अपलोड नहीं

केस रिकॉर्ड के मुताबिक मामले की पहली सुनवाई 9 सितंबर 2024 को हुई थी। बाद में केस ट्रांसफर होकर रायपुर के 77वें जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत पहुंचा। यहां सुनवाई पूरी होने के बाद 18 अगस्त 2026 को फैसला आया।

फिलहाल, कोर्ट की वेबसाइट पर फैसले की डिटेल कॉपी अपलोड नहीं की गई है। इसलिए कोर्ट ने अपने आदेश में किन सबूतों और किन आधारों पर आरोपियों को दोषमुक्त किया, इसकी पूरी जानकारी ऑर्डर कॉपी आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

………………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

गैंगस्टर अमन का उसी के इलाके में एनकाउंटर:मोबाइल दुकान से अपराधियों के संपर्क में आया; पढ़िए झारखंड से लेकर छत्तीसगढ़ तक का कनेक्शन

गैंगस्टर अमन साहू (साव) झारखंड पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया था।

गैंगस्टर अमन साहू (साव) झारखंड पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया था।

झारखंड पुलिस ने गैंगस्टर अमन साहू (साव) का एनकाउंटर कर दिया है। एक दिन पहले तक अमन रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद था। आरोप ये भी था कि वो जेल से गैंग भी ऑपरेट कर रहा है। इसी के चलते 2021 के बाद से उसे 11 अलग-अलग जेल में शिफ्ट किया गया था। झारखंड के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी हुए फायरिंग की वारदातों में गैंगस्टर अमन के तार जुड़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button