सरगुजा संभाग के जेडी (हेल्थ) डॉ. अनिल शुक्ला ने बलरामपुर के CMHO कार्यालय और प्रतापपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। CMHO कार्यालय के कई कर्मचारी ड्यूटी से नदारत मिले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार डॉक्टर 1 से लेकर 7 दिनों
.
जानकारी के मुताबिक, जेडी हेल्थ डॉ. अनिल शुक्ला ने मंगलवार को बलरामपुर के CMHO कार्यालय में 11 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया तो आरएवीबाई कर्मी दिवेश श्रीवास्तव, एमएस परमार, स्टोर कीपर अरविंद पटवा, भैयालाल, लिपिक अवरेष टोप्पो, पुरषोत्तम देव पैकरा, प्रतिभा लकड़ा, रविकांत गुप्ता, प्रमाडे मिंज, ग्रेजोरी कुजूर ड्यूटी से गायब मिले।
CMHO कार्यालय के चतुर्थ वर्ग कर्मी मिथलेश कुजूर, सुनील सिंह सेंगर, देवप्रिया सिंह, अभिषेक बखला, जोखू सिंह, रामकुमार, आशीष गुप्ता, राजू विश्वास ड्यूटी से नदारत मिले। दोनों स्टोर कीपर चार दिनों से ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। सभी कर्मियों को नोटिस जारी किया गया है।

हॉस्पिटल का भी किया निरीक्षण
प्रतापपुर CHC में भारी अव्यवस्था
जेडी हेल्थ डॉ. शुक्ला प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जांच में शाम को पहुंचे तो हॉस्पिटल में भारी अव्यवस्था मिली। हॉस्पिटल में गंदगी पसरी थी। यहां के डॉक्टरों की मनमानी का भी खुलासा हुआ। अव्यवस्था मिलने पर जेडी ने कर्मियों को फटकार लगाई।
जांच में मेडिकल आफिसर डॉ. विकास गुप्ता तीन दिनों से, डॉ. मिनेष दुबे पांच दिनों से, डॉ. विकास सिंह 7 दिनों से ड्यूटी से बिना पूर्व सूचना गायब मिले। मेडिकल ऑफिसर डॉ. सिवाली सिंह भी ड्यूटी से गायब मिलीं।
हॉस्पिटल से स्टाफ नर्स सुनीता श्रेष्ठ, अनिता बखला, सचिन पैकरा, ज्योत्सना सांडिल्य, विनोद रवि, सुशीला सिंह, प्रतिमा एक्का, फार्मासिस्ट सचिन पैकरा, ANM कुमारी जैैसला, मीना, साधना पैकरा सहित स्वीपर और अन्य कर्मी एक दिन से 7 दिनों तक बिना सूचना अनुपस्थित मिले। सभी कर्मियों को जेडी हेल्थ ने नोटिस जारी किया है।
जेडी (हेल्थ) डॉ. अनिल शुक्ला ने सभी कर्मियों को चेताया है कि बिना पूर्व सूचना गायब मिले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
<
