टॉप न्यूज़

कोरबा में चालू बिजली लाइन के 5 खंभे तोड़कर,वायर चोरी:शॉर्ट सर्किट कर लाइट बंद की,टावर गिराकर चुराया, दो आरोपी गिरफ्तार,650000 का माल बरामद




कोरबा जिले के बालको नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने चालू बिजली लाइन के 5 खंभों को हथौड़े से तोड़कर शॉर्ट सर्किट कर दिया और इसके बाद बिजली टावर गिराकर एल्युमिनियम कंडक्टर वायर चोरी कर लिया। वारदात से इलाके की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 65 हजार रुपए कीमत का चोरी का वायर बरामद किया है। पहले खंभे तोड़े, फिर टावर गिराकर काटा वायर पुलिस के मुताबिक, घटना 4 और 5 सितंबर की रात की है। पेट्रोलिंग के दौरान अंबेडकर चौक, भदरापारा से बालको के आगे CSEB की ओर जाने वाले रास्ते पर बिजली का टावर गिरा मिला। बिजली लाइन की जांच के दौरान पता चला कि अज्ञात लोगों ने टावर गिराकर उससे जुड़े एल्युमिनियम कंडक्टर वायर काट लिए थे। बताया गया कि चोरों ने पहले चालू बिजली लाइन के 5 खंभों पर हथौड़े से वार किया। इससे शॉर्ट सर्किट हुआ और बिजली सप्लाई बंद हो गई। इसके बाद उन्होंने टावर गिराकर वायर निकाल लिया। वायर बेचने की तैयारी में थे आरोपी घटना की शिकायत के बाद बालको नगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 528/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने एएसआई अजय सिंह और टीम को जांच में लगाया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने बिजली टावर गिराकर वायर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर करीब 65 हजार रुपए का एल्युमिनियम कंडक्टर वायर बरामद किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी का माल बेचने की कोशिश में थे। दोनों आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगन टंडन (25) और वासु साण्डे उर्फ चिंटू (18 वर्ष 8 महीने) के रूप में हुई है। दोनों अंबेडकर चौक, भदरापारा, बालको नगर के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136, 139, लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 और BNS की धारा 61, 303(2), 3(5) के तहत कार्रवाई की है। बिजली लाइन और टावर को नुकसान पहुंचाकर वायर चोरी करने की इस वारदात से इलाके की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button