टॉप न्यूज़

सियनमरा में जर्जर सड़क की वजह से स्कूली बच्चों को आवागमन में दिक्कत



बालोद| विकासखंड गुंडरदेही के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम सियनमरा की मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी सड़क से प्रतिदिन छात्र-छात्राएं विद्यालय आते-जाते हैं। इसके अलावा किसान, मजदूर और अन्य ग्रामीण भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं, लेकिन सड़क की जर्जर हालत के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है, पैदल चलने वालों को भी पानी भरे गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button