Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जशपुर की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री,जिसे अब तक तीन आईपीएस अधिकारी नहीं सुलझा पाएं,क्या अब हत्यारे का होगा,राजफाश?पुलिस किस तरह आगे बढ़ाएगी जांच?क्यों नहीं हो पा रहा है हत्या का रहस्य उजागर……….पढ़िये,द ब्लेज ई न्यूज की विशेष रिपोर्ट।
अपराध

जशपुर की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री,जिसे अब तक तीन आईपीएस अधिकारी नहीं सुलझा पाएं,क्या अब हत्यारे का होगा,राजफाश?पुलिस किस तरह आगे बढ़ाएगी जांच?क्यों नहीं हो पा रहा है हत्या का रहस्य उजागर……….पढ़िये,द ब्लेज ई न्यूज की विशेष रिपोर्ट।

By AdminJuly 11, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20220710 WA0026
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर। वह 1 जुलाई 2020 की रात थी। लगातार हो रही वर्षा के कारण सन्नाटा पसरा हुआ था। आस्ता के निवासी किराना व्यवसायी शैलेन्द्र सिंह,अपना दिन भर के व्यवसाय का हिसाब किताब निबटा कर,घर लौटे ही थे कि रात 9 बजे घर के पिछले हिस्से में उन्हें कुछ आहट सुनाई दी। जैसे ही उन्होनें पीछे का दरवाजा खोला घात लगाएं बैठे आक्रमणकारी ने उन पर हमला कर दिया। पति के चिखने की आवाज सुनकर,उनकी पत्नी श्रीमती सुमन सिंह उनकी ओर दौड़ी और वो भी बेरहम हत्यारे की क्रूरता का शिकार हो गई। खून से लथपथ सुमन सिंह मदद के लिए पड़ोसी के दरवाजे पर पहुंची। इसी गांव में रहने वाले शैलेन्द्र सिंह के भाई दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और फिर जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचें। लेकिन दोनों को ही नहीं बचाया जा सका। दो साल पूर्व हुई इस दोहरे हत्याकांड को जशपुर की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री कहा जा रहा आस्ता का दोहरा हत्याकांड ढाई साल और तीन एसपी के कार्यकाल गुजर जाने के बाद भी नहीं सुलझ पाया है। जिले के नए पुलिस कप्तान डी रविशंकर के पदभार सम्हालने के बाद एक बार फिर कयासों का दौर चल रहा है कि क्या अब इस हत्याकांड की परतें उधड़ेगीं?हत्यारे कानून के शिकंजें में जकड़े जाएंगे? और मृतकों को न्याय मिल सकेगा? ऐसा नहीं है कि जशपुर पुलिस ने इस केस को सुलझाने में कोई कमी की हो। जशपुर पुलिस ने हर संभव प्रयास किया है। मृतकों के रिश्तेदारों व परिचितों से लंबी पूछताछ के साथ मोबाइल टावर का डाटा खंगालने के साथ पालिग्राफ जांच तक हो चुकी है। लेकिन अब तक हत्यारे का कोई सुराग तो दूर,हत्या का कारण भी रहस्यों के धुंधलके में छिपा हुआ है। नवपदस्थ एसपी डी रविशंकर के पास इं​टेलिजेंस का एक लंबा अनुभव है। इसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि जशपुर पुलिस हत्यारे को उसके अंजाम तक पहुंचा सकती है। वैसे भी,डी रविशंकर के सामने इस समय एक बड़ी चुनौती कांसाबेल थाना क्षेत्र के गड़ला में हुई दोहरे हत्याकांड को सुलझाने को लेकर खड़ी हुई है। लगभग आस्ता हत्याकांड के तर्ज पर हुई इस वारदात से दोनों ही घटना,मिडिया की सुर्खियां बनी हुई है। देखना होगा,जशपुर पुलिस,और खासकर एसपी डी रविशंकर इस चुनौती से कैसे निबटते हैं?
तीन एसपी नहीं सुलझा सके गुत्थी —
जशपुर पुलिस के लिए चुनौती बन चुके शैलेन्द्र ​और सुमन हत्याकांड की डायरी अब तक तीन एसपी के हाथों से गुजर चुकी है। इस लोमहर्षक हत्या के दूसरे ही दिन एसपी बालाजी राव ने जशपुर जिले की कमान सम्हाली थी। पदभार ग्रहण करते ही,उन्होनें इस मामले को सुलझाने के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया था। लेकिन,जिले की रवानगी से पहले वे इसे सुलझा पाने में कामयाब नहीं हो पाएं। उनके बाद विजय अग्रवाल ने जशपुर पुलिस की कमान सम्हाली। कमान सम्हालते ही उन्होने इस दोहरे हत्याकांड की केस की डायरी को नए सिरे से काम किया। लेकिन जांजगिर स्थानांनतरण से पहले वे भी सभी प्रयासों के बाद भी दोहरे हत्याकांड की फाइल को क्लोज नहीं कर पाएं। डी रविशंकर से पहले जिले के कप्तान रहे राजेश अग्रवाल को काम करने का ज्यादा समय ही नहीं मिल पाया। बामुश्किल,दो माह जिले के एसपी रहे राजेश अग्रवाल अब छग बल के 11 वीं वाहनी का कमान सम्हालेगें।

crime crime in chattisgarh crime in jashpur crime story jashpur jashpur news
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072925
Views Today : 28
Views Last 7 days : 1021
Views Last 30 days : 5711
Total views : 96452
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.