Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दोहरे हत्याकांड से दहला जशपुर,आधी रात को घर के बाहर गोली मार कर पति पत्नी की हत्या,मौके पर पहुंची पुलिस,डाग स्कवायड भी मौके पर,जानिये क्या हो सकता है हत्याकांड का कारण…..हफ्ते भर में हत्या की चौथी वारदात,पढ़िए पूरी खबर।
अपराध

दोहरे हत्याकांड से दहला जशपुर,आधी रात को घर के बाहर गोली मार कर पति पत्नी की हत्या,मौके पर पहुंची पुलिस,डाग स्कवायड भी मौके पर,जानिये क्या हो सकता है हत्याकांड का कारण…..हफ्ते भर में हत्या की चौथी वारदात,पढ़िए पूरी खबर।

By AdminJuly 10, 2022Updated:July 10, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20220710 WA0005
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर। बीती रात,अंधेरे में गोलियों के धमाके से दहल उठा। अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर एक ग्रामीण दंपत्ति की हत्या कर दी है। मृतकों का शव घर से बाहर आंगन में मिला है। घटना की सूचना पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी और जांच दल मौके पर पहुंच गए हैं। घटना,जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चोंगरीबहार के आश्रित ग्राम गड़ला की है। प्राथमिक सूचना के अनुसार इस गांव के निवासी संदीप पन्ना और उसकी पत्नी द्रोपदी पर अज्ञात आक्रमणकारी ने शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि घर के बाहर आंगन में गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पुलिस को रविवार की सुबह मिली। कुनकुरी के एसडीओपी मनीष कुंवर ​सहित कांसाबेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। अब तक हुई जांच में पुलिस को जमीन विवाद और घरेलू विवाद की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक दंपत्ति का कुछ लोगों के साथ जमीन विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि अभी नहीं की है। घटना स्थल को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि आक्रमणकारियों ने पहले आवाज देकर मृतकों को घर से बाहर बुलाया होगा और फिर गोली मारी होगी। हत्यारों और मृतकों के आपसी जान पहचान होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। बहरहाल,पुलिस मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए कांसाबेल पुलिस की टीम स्वान दस्ता का सहयोग भी ले रही है। बीते चार दिनों के अंदर जिले में हत्या की यह चौथी घटना है। इससे पहले बगीचा थाना क्षेत्र के डुमरपानी गांव में एक पति ने घरेलू विवाद के बाद पत्नी की पीट पीट कर हत्या कर दी थी। वहीं,कुनकुरी थाना क्षेत्र के रामसागर गांव में जमीन विवाद के कारण आरोपित ने अपने पड़ोसी पर डंडे से हमला कर मार डाला था। तीसरी घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के बेने में हुई थी। यहां चार दिन तक घर से बाहर रही पत्नी की डंडे से पीट पीट कर पत्नी ने हत्या कर दी थी। हत्या के इन सिलसिलेवार घटनाओं से पुलिस और कानून के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। हालांकि पहले की तीनों घटनाओं में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस,जेल का रास्ता दिखा चुकी है। लेकिन इस दोहरे हत्या की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी।

crime crime in chattisgarh crime in jashpur murder अपराध
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072037
Views Today : 125
Views Last 7 days : 1927
Views Last 30 days : 5016
Total views : 94733
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.