Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Jashpur Minor Murder | Friend Attacked With Knife, Accused Arrested
Breaking News

Jashpur Minor Murder | Friend Attacked With Knife, Accused Arrested

By adminMay 20, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 11 21 1779282736
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर में दोस्त को बुलाकर चाकू से किया हमला, फिर बिना वजह नाबालिग की हत्या

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक युवक ने महज एक घंटे के भीतर दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दे दिया। आरोपी ने पहले अपने दोस्त को शराब पीने के बहाने सुनसान इलाके में ले गया। वहां आरोपी से बोला- ‘मेरा लड़ने का मन कर रहा है, चलो लड़ते हैं’। इसके बाद अपने पास

.

दोस्त ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी ने रास्ते में जा रहे एक नाबालिग लड़के की बिना वजह बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। मामला सिटी कोतवाली जशपुर थाना क्षेत्र के कोमडो और भागलपुर बरटोली गांव का है।

अब जानिए पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 17 मई 2026 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के ग्राम कोमडो और भागलपुर बरटोली में हुई। दीपक कुमार भगत (42 वर्ष), निवासी गाढ़ा टोली जशपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका भांजा कृष्णा भगत (15 वर्ष), निवासी भागलपुर बरटोली, दोपहर करीब 2:30 बजे बाकी नाला स्थित धोबी घाट की ओर नहाने जा रहा था।

इसी दौरान आरोपी सचिन राम (20 वर्ष) ने बिना किसी कारण उसे रोका और जमीन पर पटककर हाथ, मुक्के और लात से बुरी तरह मारपीट की। हमले में किशोर के गले, चेहरे और कनपटी में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया।

आरोपी शराब के बहाने बुलाकर दोस्त को सुनसान जगह ले गया फिर पर चाकू से हमला किया।

आरोपी शराब के बहाने बुलाकर दोस्त को सुनसान जगह ले गया फिर पर चाकू से हमला किया।

दोस्त को ले गया, फिर चाकू से किया हमला

भागलपुर बरटोली निवासी सूरज रजक उम्र 22 वर्ष ने पुलिस को बताया कि उसी दिन दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी सचिन राम उसे शराब पीने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल में बैठाकर ग्राम कोमडो ले गया।

सूरज रजक के मुताबिक मंदिर के पास पहुंचने के बाद आरोपी ने अचानक कहा कि “मेरा लड़ने का मन कर रहा है, चलो लड़ते हैं” और गाली-गलौज करते हुए अपने पास रखे चाकू से उसकी पीठ और माथे पर हमला कर दिया।

बचाव के दौरान सूरज ने आरोपी से चाकू छीनने की कोशिश की, जिसमें चाकू आधा टूट गया। किसी तरह वह पास के मंदिर में छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, जबकि आरोपी वहां से फरार हो गया। बाद में आरोपी अपने घायल दोस्त को बाइक से अस्पताल ले गया।

पुलिस टीम ने भागलपुर क्षेत्र से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस टीम ने भागलपुर क्षेत्र से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी को दबोचा

दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थलों का निरीक्षण किया। मृतक कृष्णा भगत के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया, वहीं घायल सूरज रजक का मेडिकल चेकअप कर इलाज शुरू किया गया।

घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सचिन राम भागलपुर क्षेत्र में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 109(1), 296, 351(2) एवं 118(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं को करने की बात स्वीकार कर ली। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

एसएसपी ने कहा- हत्या और चाकूबाजी के मामले में सख्त कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि हत्या और चाकूबाजी जैसे गंभीर मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

………………………..

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…..

रायपुर में ठंडा भजिया लाने पर दोस्त को मार-डाला, LIVE-VIDEO:लात-घूंसों से पीटा, चाकू-रॉड से हमला किया, फिर लाश के पास बैठकर रोता रहा

5 21766574495 1779282650

रायपुर में डेयरी कर्मचारी ने अपने दोस्त को रॉड से वारकर मार डाला। शराब पीने के बाद ठंडा भजिया लाया है बोलकर मारपीट की। घसीट-घसीटकर लात-घूसों से पीटा। मर्डर के बाद लाश के पास रोता रहा। वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

किसान से मारपीट करने वाला आरोपी गोल्डी शर्मा गिरफ्तार:जातिगत गालियां और धमकी देने का वीडियो हुआ था वायरल, विवाद बढ़ने के बाद एक्शन

May 20, 2026

छत्तीसगढ़ महिला-बाल विकास विभाग में तबादला:11 परियोजना अधिकारी और 30 पर्यवेक्षक बदले गए, देखिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

May 20, 2026

युवक ने दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म,दो आरोपी गिरफ्तार:पति से विवाद के बाद छोड़ा घर, दोस्त ने उठाया फायदा शराब पिलाकर रेप किया

May 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071283
Views Today : 292
Views Last 7 days : 1983
Views Last 30 days : 4369
Total views : 93285
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.