![]()
बिलासपुर| रेलवे क्षेत्र स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में रविवार को भव्य तरीके से 30वां प्राण-प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा। पंडित गोविंद पाढ़ी ने विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना कर भक्तों को आशी
.
पुरी (ओडिशा) से विशेष रूप से बुलाए गए रसोइयों ने पारंपरिक शैली में महाप्रसाद तैयार किया। लगभग 500 से अधिक भक्तों ने इस महाप्रसाद का आनंद लिया। रसोइयों द्वारा अर्णा प्रसाद, कनेका, अदरक खिचड़ी, दाल, पोतोल बड़ी, साग मूंग, बेसरा, खट्टा खीर बनाया गया, जिसे भक्तों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। भक्तों ने कहा कि मंदिर के 30 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर उनके लिए विशेष और भावनात्मक रहा। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
<
