Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » फर्जी पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, लूटपाट की:बिलासपुर में कार सवार बदमाशों ने की वसूली, 9 बोरी तंबाकू लूटी; 4 आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

फर्जी पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, लूटपाट की:बिलासपुर में कार सवार बदमाशों ने की वसूली, 9 बोरी तंबाकू लूटी; 4 आरोपी गिरफ्तार

By adminMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 8 1778840526
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 8 1778840526
बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर फर्जी पुलिस बनकर बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसे अगवा कर अपने साथ ले गए। वहीं कथित पुलिसकर्मियों ने ट्रक में लोड 9 बोरी तंबाकू और 8 हजार रुपए भी लूट लिए। मामले में पुलिस ने गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की तंबाकू बरामद कर ली है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के उमरिया का रहने वाला सुरेंद्र जायसवाल ट्रक ड्राइवर है। 9 मई को वह ट्रक (सीजी 04 एमपी 466) में गेहूं और तंबाकू लोड कर शहडोल से बिलासपुर तरफ आ रहा था। सकरी थाना क्षेत्र के हांफा के पास ट्रक खराब होने पर वह एक ढाबे के पास रुक गया। खुद को पुलिसकर्मी बताकर धमकाया, मारपीट की सुबह करीब 8 बजे कार (सीजी 10 बीडी 7204) में सवार चार युवक वहां पहुंचे। इस दौरान कार सवार युवक खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए ट्रक की तलाशी शुरू कर दी। इसके बाद ट्रक से 9 बोरी तंबाकू उतार लिए। युवक ड्राइवर के साथ मारपीट करते हुए जबरन अपनी कार में बैठाकर ले गए। युवकों ने उसे अवैध तस्करी के मामले में जेल भेजने की धमकी दी। डर के कारण ड्राइवर ने मालिक से संपर्क किया। इसके बाद युवकों ने चॉइस सेंटर के जरिए 8 हजार रुपए निकलवाए और ड्राइवर को छोड़ दिया। बीट सिस्टम से मिले सुराग, 4 गिरफ्तार आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद ड्राइवर ने मामले की शिकायत सकरी पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई। इस दौरान बीट सिस्टम से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान की। इसके बाद घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में चकरभाठा क्षेत्र के छतौना निवासी सिद्धार्थ साहू (24), सरगिट्‌टी नयापारा के नारायण साहू (34), कोटा क्षेत्र के मुंडा निवासी इस्माइल खान (31) और आनंद उर्फ विक्रांत साहू (22) शामिल हैं। ब्रेजा कार और लूटी गई तंबाकू जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की 9 बोरी तंबाकू और वारदात में प्रयुक्त ब्रेजा कार जब्त की है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरोह ने इससे पहले और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराब पीने से मना किया तो बुजुर्ग की हत्या:जांजगीर-चांपा में बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 15, 2026

कांकेर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का डंप हथियार बरामद किया:बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और आईईडी सामग्री भी मिली

May 15, 2026

रायगढ़ में महिला अधिवक्ता का हत्या मामला:रैली निकालकर अधिवक्ता SSP ऑफिस पहुंचे, ज्ञापन सौंपकर मामले में दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070526
Views Today : 95
Views Last 7 days : 1107
Views Last 30 days : 3723
Total views : 91894
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.