Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Irregularities in the Prime Minister’s Housing Scheme in Balrampur | बलरामपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता: ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की, जांच टीम गठित – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Irregularities in the Prime Minister’s Housing Scheme in Balrampur | बलरामपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता: ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की, जांच टीम गठित – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3829f9f8 ab7d 49f6 a726 6cff896a8e88 1766208642745
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत हरगवां में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। सरपंच सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए सचिव और रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

.

शिकायत के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में हरगवां पंचायत में कुल 76 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए थे। इनमें से अब तक केवल 15 आवास ही पूरे हो पाए हैं, जबकि 12 आवास प्लिंथ या डोर लेवल तक ही बने हैं। शेष 49 आवासों का निर्माण कार्य अभी तक शुरू भी नहीं हुआ है।

f28a515c 6f56 4c5b bc1a 6169e2d74022 1766208649597

फर्जी मास्टर रोल से भुगतान निकालने का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सचिव और रोजगार सहायक ने कई हितग्राहियों के खातों से अंगूठा लगवाकर आवास निर्माण की राशि निकाल ली। यह राशि आवास निर्माण में खर्च न होकर कथित तौर पर अन्यत्र उपयोग कर ली गई, जिससे कई जरूरतमंद परिवार आज भी पक्के मकान से वंचित हैं।

इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी बताया गया है कि आवास निर्माण न होने के बावजूद 90 दिनों की मजदूरी दर्शाकर फर्जी मास्टर रोल के माध्यम से भुगतान निकाला गया। इससे महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में भी गंभीर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे मामले में सचिव और रोजगार सहायक की मिलीभगत स्पष्ट है। इस संबंध में जब सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने कलेक्टर से मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा है कि गरीबों के हक की राशि की भरपाई की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कदम उठाए जाएं।

इस मामले पर जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी गई है। जांच के बाद यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो सचिव और रोजगार सहायक से राशि की वसूली की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांकेर में नक्सल डंप से हथियार बरामद:आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान

June 23, 2026

भिलाई में लाइसेंस आवासों के रिन्यूअल पर रोक:विधायक देवेंद्र बोले- 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर असर, हर नोटिस वाले घर पहुंचकर करेंगे आंदोलन की तैयारी

June 23, 2026

छत्तीसगढ़ के दरगाह-उर्स में डीजे प्रतिबंधित करने पर रोक:साउंड सिस्टम बजाने पर 50 हजार जुर्माना लेने जारी किया था आदेश, वक्फ बोर्ड को लगा झटका

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.