छत्तीसगढ़ पुलिस के सीनियर IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। इस केस में अब एक नया मोड़ आ गया है। जिस योग शिक्षिका ने IG डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, उसके परिजनों (दीदी-जीजा) ने बहन को ही गलत ठहराया है।
.
मीडिया से चर्चा के दौरान शिकायतकर्ता महिला की बड़ी बहन ने IPS डांगी पर छोटी बहन की ओर से लगाए गए आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि उसकी छोटी बहन बचपन से ही ऐसी है। वो पापा पर और मेरे पति को भी इस तरह बदनाम कर चुकी है।

शिकायतकर्ता योग शिक्षिका की बड़ी बहन ने IPS पर लगे आरोपों को बताया गलत।
शिकायतकर्ता महिला की बड़ी बहन ने बताया कि जब वो नाबालिग थी, तब भी कई बार अलग-अलग लड़कों के साथ घर छोड़कर चली गई थी। उनका दावा है कि उनकी छोटी बहन की वजह से परिवार टूट गया।

शिकायतकर्ता योग शिक्षिका की बहन और जीजा ने मीडिया से चर्चा की।
धोखाधड़ी-ब्लैकमेलिंग में पहली भी शामिल
परिजनों का कहना है कि महिला का व्यवहार पहले से संदिग्ध रहा है और वह धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे मामलों में पहले भी शामिल रह चुकी है। जीजा ने बताया कि वह कई बार पारिवारिक विवादों में झूठे आरोप लगाकर पैसे की मांग करती थी। उन्होंने कहा ‘अब उसने एक ईमानदार अधिकारी को निशाना बनाया है।’
हमारे पास उसके पुराने केस के दस्तावेज और बयान मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला के खिलाफ भी कई पुरानी शिकायतें सामने आई हैं, जिन्हें अब जांच में शामिल किया जा सकता है।

IPS रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। (फाइल फोटो)
अब पढ़िए IPS डांगी पर क्या आरोप लगे ?
छत्तीसगढ़ पुलिस के सीनियर IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। यह आरोप पुलिस विभाग में पदस्थ SI की पत्नी ने लगाया है। महिला का कहना है कि पिछले 7 सालों से आईपीएस डांगी उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं।
वहीं आईपीएस डांगी ने भी डीजीपी को लिखित शिकायत में बताया है कि महिला उन्हें बदनाम करने और ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है, साथ ही जहर लेकर धमकी देने और वीडियो कॉल पर लगातार निगरानी रखने जैसी शर्तें भी रखी हैं।
जानिए IPS डांगी ने क्या शिकायत की

महिला ने पुलिस मुख्यालय में दर्ज कराई थी शिकायत
महिला ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर 15 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि साल 2017 में रतनलाल डांगी से उसकी मुलाकात कोरबा में हुई थी, जब IPS डांगी वहां एसपी पद पर तैनात थे।
शुरूआती बातचीत सोशल मीडिया पर हुई, जो आगे बढ़ती गई। दंतेवाड़ा में पदस्थापना के दौरान वह वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें योग सिखाती थी। बाद में राजनांदगांव और सरगुजा में आईजी बनने के बाद डांगी ने कथित रूप से उसे परेशान करना शुरू किया। बिलासपुर आईजी रहते हुए उत्पीड़न का सिलसिला और बढ़ गया।
शिकायत में महिला ने बताया है कि IPS डांगी उसे अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में बंगले पर बुलाते थे और न आने पर तबादले की धमकी देते थे। चंद्रखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में तबादले के बाद भी वह वीडियो कॉल के जरिए सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक संपर्क करने का दबाव बनाते थे। महिला ने यह भी दावा किया है कि उसके पास कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं।
डांगी बोले- मुझे बदनाम करने की साजिश
महिला के आरोपों पर दैनिक भास्कर ने आईपीएस रतनलाल डांगी से बात की। भास्कर से चर्चा के दौरान रतनलाल डांगी ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। इस मामले की शिकायत उन्होंने पूर्व में ही सीनियर अफसरों से की है।
महिला को इस बात की जानकारी मिली तो उसने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर शिकायत की है। महिला मुझे बदनाम करने और ब्लैकमेल करने के लिए ये सब कर रही है।

IG आनंद छाबड़ा करेंगे मामले की जांच
IPS रतनलाल डांगी की शिकायत की जांच पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आईजी आनंद छाबड़ा को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। आईजी आनंद छाबड़ा के साथ डीआईजी मिलना कुर्रे जांच करेंगी। बताया जा रहा है जांच अधिकारी पहले महिला से पूछताछ करके बयान और डिजिटल साक्ष्य लेंगे।
महिला से बयान लेने के बाद IPS रतनलाल डांगी का बयान रिकॉर्ड किया जाएगा। जांच टीम में महिला अफसरों को भी शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट कब तक आएगी? इस संबंध में जांच टीम और पुलिस मुख्यालय के अफसरों ने फिलहाल कुछ नहीं कहा है।
…………………………….. डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
IPS पर SI की पत्नी ने लगाया यौन-उत्पीड़न का आरोप:डांगी ने कहा- मैंने ब्लैकमेलिंग की शिकायत DGP से की थी, इसलिए झूठे आरोप मढ़े

IPS रतनलाल डांगी पर SI की पत्नी ने यौन-उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
छत्तीसगढ़ पुलिस के सीनियर IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। यह आरोप पुलिस विभाग में पदस्थ SI की पत्नी ने लगाया है। महिला का कहना है कि पिछले 7 सालों से आईपीएस डांगी उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
<
