Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में खाद्य सुरक्षा अभियान, कई सेंटरों का निरीक्षण:गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिए गए, पंजीयन के निर्देश
Breaking News

छत्तीसगढ़ में खाद्य सुरक्षा अभियान, कई सेंटरों का निरीक्षण:गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिए गए, पंजीयन के निर्देश

By adminApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
18d9d2df 9c7d 44ac 8eda a9b4f6525572 1777469614805
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



18d9d2df 9c7d 44ac 8eda a9b4f6525572 1777469614805
छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा ‘सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम के तहत एक सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिले के नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान 27 अप्रैल से 11 मई तक चलेगा। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने इस विशेष जांच अभियान के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम गठित की है। संयुक्त टीम ने हाल ही में कोटमी, पेंड्रा और गौरेला स्थित कई गन्ना रस सेंटर, आइसक्रीम सेंटर, चाट कॉर्नर और फास्ट फूड प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इनमें गन्ना रस सेंटर कोटमी, शिव शक्ति आइसक्रीम सेंटर कोटमी, कलेश्वर गन्ना रस सेंटर पेंड्रा, अजय गन्ना जूस भंडार पेंड्रा, श्री बालाजी चाट कॉर्नर पेंड्रा, श्री गुरु कृपा फास्ट फूड पेंड्रा, भैयरू नाथ आइसक्रीम फालुदा सेंटर पेंड्रा, श्री बालाजी चाट सेंटर पेंड्रा, दिल्ली जैन चाट सेंटर गौरेला, बांबे गन्ना जूस सेंटर गौरेला, अभिषेक फास्ट फूड गौरेला, सूबेदार कॉटन केंडी मेला बाजार गौरेला, न्यू इंडियन फेमस पाव भाजी सेंटर मेला बाजार गौरेला और न्यू इंडियन सॉफ्टी कॉर्नर मेला बाजार गौरेला शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान वेंडरों को साफ-सफाई के निर्देश निरीक्षण के दौरान वेंडरों को साफ-सफाई बनाए रखने के विशेष निर्देश दिए गए। जिन वेंडरों ने खाद्य पंजीयन नहीं करवाया था, उन्हें तत्काल पंजीयन करवाने के लिए निर्देशित किया गया। विशेष जांच अभियान के तहत आइसक्रीम, गन्ना रस और चाट मटर के नमूने भी लिए गए हैं। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए राजधानी रायपुर भेजा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने बताया कि इस विशेष जांच अभियान के तहत संयुक्त जांच दल द्वारा चाट-गुपचुप सेंटर्स, स्ट्रीट वेंडर्स, गन्ना रस, सॉफ्ट ड्रिंक्स, आइसक्रीम, जूस सेंटर्स, डेयरी उत्पाद (दूध, दही, पनीर, लस्सी, छाछ), मिठाई की दुकानें, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, केक एवं बेकरी उत्पाद, मिड-डे मील सेंटर, अस्पतालों की कैंटीन, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर, कन्फेक्शनरी प्रतिष्ठान, फल एवं सब्जी विक्रेताओं सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की जानी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

NSUI ने अटल यूनिवर्सिटी प्रशासन का किया घेराव:कुलपति को नारियल भेंट कर कुलसचिव को हटाने की मांग, चाकूबाजी और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी

May 6, 2026

शराबी कार ड्राइवर ने ट्रेलर को टक्कर मारी:अनियंत्रित होकर नाली में घुसी कार, 68 शराबियों पर कार्रवाई

May 6, 2026

कोंडागांव में 38.37 करोड़ की लागत से बनेंगे सड़क:केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के तहत होगा निर्माण

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069682
Views Today : 35
Views Last 7 days : 589
Views Last 30 days : 3828
Total views : 90726
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.