Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » IPL के फायनल मैच में सट्टा खेलाते 2 आरोपी गिरफ्तार:31.99 लाख कैश व नोट गिनने की मशीन जब्त, रायगढ़ में पुलिस ने की कार्रवाई
Breaking News

IPL के फायनल मैच में सट्टा खेलाते 2 आरोपी गिरफ्तार:31.99 लाख कैश व नोट गिनने की मशीन जब्त, रायगढ़ में पुलिस ने की कार्रवाई

By adminJune 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
satta kharsh 1780306549
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



satta kharsh 1780306549
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में IPL मैच में ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलाया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 31 लाख से अधिक रुपए व नोट गिनने की मशीन के साथ मोबाइल जब्त किया गया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खरसिया के गंज बाजार क्षेत्र में कुछ व्यक्ति IPL फाइनल मैच की हार-जीत पर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा खेलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस व साइबर की अलग-अलग टीमें गठित की गई और मौके पर एक साथ दबिश दी गई। इस दौरान गंज बाजार क्षेत्र में पुलिस ने गगन अग्रवाल 28 साल निवासी गंज बाजार और शुभम अग्रवाल 30 साल को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने क्रिकेट सट्टा खेलाना स्वीकार किया और कई लोकल व्यक्तियों द्वारा नकदी सट्टा रकम लगाने की बात बताये। आरोपियों ने रिकेश राय, अर्जुन राठौर और साहिल अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा सिंडिकेट संचालित करने की जानकारी दी। आरोपियों ने बताया कि साहिल अग्रवाल सट्टे की रकम को अपने व्यवसाय में खपाकर कमीशन के रूप में लाभ अर्जित करता था। जांच में उनके पास से एक वनप्लस नॉर्ड व एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल जब्त किया गया।
क्रिकेट सट्टा के साक्ष्य मिले
जिनमें ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से संबंधित आईडी व तकनीकी साक्ष्य प्राप्त हुए। इसके बाद आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम SBI बैंक के पीछे स्थित गोपाल राइस मिल कॉलोनी में साहिल अग्रवाल के निवास पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर साहिल अग्रवाल दो बैग और नोट गिनने की मशीन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
बैग में 31 लाख से अधिक रुपए मिले
उसके पिता मुकेश अग्रवाल और स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में दोनों बैगों की तलाशी ली गई। जिसमें 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोटों सहित कुल 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नगद बरामद हुए। इतनी बड़ी राशि के संबंध में कोई वैध जानकारी प्रस्तुत नहीं की जा सकी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आया कि यह रकम क्रिकेट सट्टे के संचालन से संबंधित है। जिसके बाद पुलिस ने उसे जब्त कर लिया।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
मामले में प्रारंभिक जांच में संगठित गिरोह बनाकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन किया जाना पाया गया। ऐसे में गगन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, रिकेश राय, अर्जुन राठौर और साहिल अग्रवाल के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की गई है। फरार आरोपी साहिल अग्रवाल, रिकेश राय व अर्जुन राठौर की तलाश जारी है।
कार्रवाई लगातार जारी रहेगा
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। सट्टेबाजी से जुड़े आरोपियों पर कार्यवाही की जा रही है। खरसिया के गंज बाजार में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कैश व नोट गिनने की मशीन भी जब्त की गई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में बिजली संकट, कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन:नए सब स्टेशन की मांग, पूर्व विधायक ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

June 1, 2026

गंगानगर जुए फड़ पर पुलिस की रेड:7 जुआरी गिरफ्तार, 65 हजार से अधिक नकदी और ताश पत्ते जब्त

June 1, 2026

जो करना है कर लो… कहने वाले जनपद CEO सस्पेंड:सुशासन तिहार में शिकायत लेकर पहुंचा था बीजेपी नेता, विधायक के सामने बहस का वीडियो हुआ था वायरल

June 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072711
Views Today : 251
Views Last 7 days : 1740
Views Last 30 days : 5603
Total views : 96162
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.