Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में बिजली संकट, कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन:नए सब स्टेशन की मांग, पूर्व विधायक ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Breaking News

रायपुर में बिजली संकट, कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन:नए सब स्टेशन की मांग, पूर्व विधायक ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

By adminJune 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 06 01t155805016 1780309832
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 06 01t155805016 1780309832
बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्याओं को लेकर रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है और संबंधित विभाग समस्याओं के समाधान में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। सब स्टेशन की मांग पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि गुढ़ियारी क्षेत्र राजधानी का घनी आबादी वाला इलाका है, जहां बिजली संबंधी समस्याएं सबसे अधिक हैं। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान यहां विद्युत सब-स्टेशन के लिए फंड स्वीकृत किया गया था, लेकिन भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण परियोजना अधूरी पड़ी हुई है। उनका कहना है कि रायपुर में नजूल और ट्रस्ट की पर्याप्त जमीन उपलब्ध है, जिसका उपयोग बिजली विभाग को सब-स्टेशन निर्माण के लिए किया जा सकता है। उपाध्याय ने कलेक्टर को सुझाव देते हुए कहा कि गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम या संजय गांधी नगर के आसपास उपलब्ध रिक्त भूमि पर तत्काल नया विद्युत सब-स्टेशन स्थापित किया जाए, जिससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। इन इलाको के लोग बिजली संकट से परेशान रामनगर, गोकुल नगर, कृष्णा नगर, अशोक नगर, तिलक नगर, रायपुरा, डीडी नगर, सुंदर नगर, लाखे नगर, टिकरापारा और पुरानी बस्ती सहित कई इलाकों के लोग बिजली संकट से परेशान हैं। बीजेपी विधायक पर लगाए आरोप उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रायपुर पश्चिम के वर्तमान विधायक जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिसके कारण लोग अपनी शिकायतें लेकर उनके पास पहुंच रहे हैं। उपाध्याय ने कहा कि छात्र, व्यापारी, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस करेगी चरणबद्ध आंदोलन पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि यदि बिजली कटौती और अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। इसके तहत पहले बिजली विभाग का घेराव और बाद में संबंधित अधिकारियों तथा ऊर्जा विभाग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

चिरमिरी को 5.32 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात:स्वास्थ्य मंत्री ने सीसी रोड, गौरव पथ, और स्ट्रीट लाइट समेत कई परियोजनाओं का किया भूमिपूजन

June 1, 2026

IPL के फायनल मैच में सट्टा खेलाते 2 आरोपी गिरफ्तार:31.99 लाख कैश व नोट गिनने की मशीन जब्त, रायगढ़ में पुलिस ने की कार्रवाई

June 1, 2026

गंगानगर जुए फड़ पर पुलिस की रेड:7 जुआरी गिरफ्तार, 65 हजार से अधिक नकदी और ताश पत्ते जब्त

June 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072714
Views Today : 264
Views Last 7 days : 1753
Views Last 30 days : 5616
Total views : 96175
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.