कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत पलारी में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्यकर्मी, बस्तर विकास और सेवा संस्थान के सदस्य, ग्रामवासी और बालिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
.
कार्यक्रम की अगुवाई संस्थान के अध्यक्ष सिद्धार्थ महाजन ने की। उन्होंने बालिकाओं और ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने जिले की कलेक्टर, देश की राष्ट्रपति और कोंडागांव की विधायक का उदाहरण देते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।
सिद्धार्थ महाजन ने आगे कहा कि बेटियों को शिक्षित कर समाज को सशक्त बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि बेटा और बेटी में कोई भेदभाव न करें और बालिकाओं को भी समान अवसर प्रदान करें।

बच्चों को बांटा गया जूस
कार्यक्रम के दौरान ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और ‘आहार और पोषण अभियान’ के तहत बच्चों और उपस्थित लोगों को जूस का निशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम सचिव, रोजगार सहायिका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका और स्वास्थ्य विभाग की स्टाफ नर्स सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सभी ने ग्राम पलारी में हर बेटी को शिक्षा और सम्मान दिलाने का प्रयास लगातार जारी रखने का संकल्प लिया।
<
