Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Instead of government funds, the villagers of Dengrapar raised 70,000 rupees in donations and even built the house themselves. | सरकारी फंड के बजाय डेंगरापार के ग्रामीणों ने 70 हजार रुपए चंदा जुटाए, खुद निर्माण भी किए – Balod News
Breaking News

Instead of government funds, the villagers of Dengrapar raised 70,000 rupees in donations and even built the house themselves. | सरकारी फंड के बजाय डेंगरापार के ग्रामीणों ने 70 हजार रुपए चंदा जुटाए, खुद निर्माण भी किए – Balod News

By adminDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


.

जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर ग्राम डेंगरापार के ग्रामीणों ने सरकारी फंड के बजाय सकारात्मक पहल करते हुए जनसहयोग व श्रमदान से मानस मंच तैयार किया है। ग्रामीणों के अनुसार मंच तैयार करने में लगभग 70 हजार रुपए खर्च हुआ है। 23 दिसंबर से काम की शुरुआत हुई थी, जो 27 दिसंबर को खत्म हुआ। इस तरह कुल 5 दिनों तक बारी-बारी से ग्रामीणों ने श्रमदान कर अच्छी पहल की।

27 दिसंबर तक काम पूरा कराने के बाद नवनिर्मित मंच में रविवार को ग्रामीणों व जनसहयोग से दो दिवसीय सस्वर मानस गान सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। रामायण समिति के संरक्षक शिवराज देवदास ने बताया कि जनसहयोग व श्रमदान से मंच तैयार करने के संबंध में पिछले साल से गांव स्तर पर चर्चा कर रहे थे। सरकारी या पंचायत फंड के बजाय डेंगरापार के ग्रामीणों व अन्य गांव के लोगों ने स्वेच्छा अनुसार जो राशि दी थी, उसका उपयोग मंच बनाने में हुआ है। भविष्य मंे शेड लगाने की प्लानिंग है। जनपद अध्यक्ष से इस संबंध में चर्चा हुई है।

अगर शासन स्तर से राशि मिलने में देरी होगी तो जिस तरह जनसहयोग व श्रमदान से मंच बनाए हैं, उसी तरह शेड भी लगाने की प्लानिंग है।

गांव में दो तालाब हैं। जहां श्रमदान कर ग्रामीण कई बार साफ-सफाई करवा चुके हैं। शीतला मंदिर में सुरक्षा के लिहाज से जनसहयोग से जाली तार लगाया गया है। हरदेवलाल बाबा मंदिर में मंच, शेड लगाया गया है। इसके अलावा सफाई, पेयजल से लेकर जनहित में कई छोटे काम जनसहयोग से हुए हैं।

मंच तैयार करने के काम में इन्होंने दिया योगदान खम्हन ठाकुर संबलपुर ने 3 हजार ईंटें उपलब्ध कराई। रवि सिन्हा घीना ने रेत, गोपी साहू पापरा ने मुरुम, ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों ने रेत, गिट्‌टी उपलब्ध कराई। ब्यास नारायण देशमुख ने सीमेंट, गिरधारी साहू ने छड़, दसराज साहू ने राशि, मिस्त्री की व्यवस्था किया। इसके अलावा ग्रामीणों ने स्वेच्छा अनुसार सहयोग राशि दी। मंच बनाने के संबंध में गांव स्तर पर बैठक हुई थी। जिसमें सभी ने सरकारी फंड के बजाय जनसहयोग से मंच तैयार करने सहमति, किसी ने सहयोग राशि दी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सामरी-कुसमी में मुहर्रम का जुलूस निकला:बड़ी संख्या लोग हुए शामिल, चबूतरा निर्माण की घोषणा

June 27, 2026

लोरमी के 18-वार्डों में विकास के लिए 7.42 करोड़ मंजूर:उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

June 27, 2026

रायपुर में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करने की मुहिम:28 जून को घर-घर चलेगा अभियान, 1381 बूथों पर पिलाई जाएगी दवा

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076378
Views Today : 212
Views Last 7 days : 3622
Views Last 30 days : 11427
Total views : 106427
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.