.
अंबेडकर चौक स्थित सर्व यादव सामाजिक भवन में बैठक हुई। सामजिक गतिविधियों और योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। कुछ आयोजन को लेकर निर्णय भी लिया गया है। सर्व यादव समाज के जिला अध्यक्ष राकेश यदु व कोषाध्यक्ष संतोष यादव (भक्कू) ने बताया कि जिला मुख्यालय में समाज के लोग बड़ी संख्या में अलग अलग कार्यों से पहुंचते है। जिन्हें समय पर जरूरी सहयोग नहीं मिल पाता।
समाज के सदस्यों ने बैठक में निर्णय लिया कि प्रतिदिन दोपहर 12 से 2 बजे तक समाज के दो प्रतिनिधि सामजिक भवन में मौजूद रहेंगे। ये प्रतिनिधि जिले और अन्य क्षेत्रों से आने वाले लोगों की समस्याओं, आवेदन, स्वास्थ्य या किसी भी प्रकार की परेशानी में सहयोग करेंगे। इस पहल का उद्देश्य समाज के लोगों को सीधे मदद और मार्गदर्शन प्रदान करना है। क्योंकि कई लोगों को कार्यों व स्थान के बारे में जानकारी नहीं मिलती। ऐसे में समाज से सहयोग मिलने पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हर रविवार को नियमित सामाजिक बैठक करने का निर्णय लिया। बैठक में हीरामणि गवाल, जलेश यादव सहित समाज के लोग शामिल रहे।
बैठक में युवा पीढ़ी में सामजिक परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने के लिए प्रत्येक वर्ष राउत नाचा का आयोजन करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
<
