.
ग्राम मजगांव में सेवा सहकारी समिति, पंजीयन क्रमांक 373, की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। सभा में समिति के प्राधिकृत अधिकारी राजाराम सिंह ठाकुर ने शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी। साथ ही समिति के प्रभारी प्रबंधक चुरामनी साहू ने समिति की आय-व्यय, लाभ-हानि, पैक्स कम्प्यूटरीकरण और सीएससी माइक्रो एटीएम से जुड़े कार्यों पर विस्तार से बताए। उन्होंने सदस्यों को समिति की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और वित्तीय गतिविधियों की जानकारी दी। आमसभा में ग्राम पंचायत मजगांव के सरपंच बिरेन्द्र चंद्रवंशी, ग्राम पंचायत नवागांवकला बिरसिंघी के सरपंच दिनेश सिंह चौहान, ग्राम पंचायत चरगवा के सरपंच कृषक लालराम चंद्रवंशी, ग्राम पटेल बमलेश्वर सिंह ठाकुर, जलेश्वर चंद्रवंशी, तोखराम चरघट, अश्वनी चंद्रवंशी, उड़तला रघुनंदन जायसवाल, और रघुनंदन चंद्रवंशी शामिल थे।
<
