Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Indian Railways News: इतवारी से जयनगर के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर से, जानिए किन स्टेशनों पर ठहराव
Breaking News

Indian Railways News: इतवारी से जयनगर के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर से, जानिए किन स्टेशनों पर ठहराव

By adminSeptember 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
24 09 2025 cg railway network
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि रायपुर: दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–जयनगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) के मध्य 08 फेरे के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया है। इस ट्रेन के माध्यम से यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा मिलेगी।

गाड़ी संख्या 08869 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–जयनगर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर से 06 नवंबर तक हर गुरुवार को चलाई जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 08870 जयनगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर से 08 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को जयनगर से रवाना होगी।

इन ट्रेनों का वाणिज्यिक ठहराव गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ स्टेशनों में रहेगा। फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 05 सामान्य, 10 स्लीपर, 02 एसी-III और 01 एसी-II सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इन स्थानों पर रुकेगी ट्रेन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का समय और स्टेशन पर ठहराव तय किया गया है। ट्रेन मार्ग में गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, झारसुगुड़ा, राऊरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी प्रमुख स्टेशन हैं।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को त्योहार के दौरान यात्रा में सुविधा और आराम मिलेगा, साथ ही लंबी दूरी तय करने में समय की बचत भी होगी।

डोंगरगढ़ के लिए पूजा स्पेशल मेमू

नवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने डोंगरगढ़ के लिए पूजा स्पेशल मेमू ट्रेन (06883/06884) का परिचालन किया है। यह ट्रेन छोटे गांव और कस्बों से डोंगरगढ़ पहुंच को आसान और सुरक्षित बनाएगी। गाड़ी संख्या 06884 कोरबा से प्रतिदिन 25 सितंबर से 03 अक्टूबर तक सुबह 05.30 बजे रवाना होकर दोपहर 14.21 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी की मन्नत पूरी होने पर दर्शन के लिए निकली थी युवती, कार ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

वहीं, गाड़ी संख्या 06883 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से प्रतिदिन 25 सितंबर से 03 अक्टूबर तक सुबह 05.00 बजे रवाना होकर 09.50 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव मार्ग के सभी छोटे और बड़े स्टेशनों पर रहेगा, ताकि अधिक से अधिक यात्री सुविधा प्राप्त कर सकें।

सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर ठहराब

रेलवे ने बताया कि नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए डोंगरगढ़ से रायपुर और गोंडिया के लिए कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का विस्तार किया गया है। कई ट्रेनों का डोंगरगढ़ स्टेशन पर ठहराव भी रखा गया है।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस विशेष ट्रेन सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस ट्रेन के परिचालन से श्रद्धालुओं को मां बमलेश्वरी देवी के दर्शन के लिए यात्रा करना और वापसी करना आसान और सुविधाजनक होगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड, राजनांदगांव में तापमान 45 डिग्री के पार, कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी

April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग और मतांतरण का खेल, गृह मंत्री ने दिए बड़ी कार्रवाई के संकेत, जांच के दायरे में 153 संस्थाएं

April 26, 2026

बस्तर के जिन दुर्गम इलाकों में कभी माओवादियों का खौफ बोलता था अब वहां बलिदानी जवानों के स्मारक सुनाएंगे शौर्य गाथा

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068865
Views Today : 17
Views Last 7 days : 932
Views Last 30 days : 4046
Total views : 89848
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.