Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » IND Vs SA: रायपुर पहुंची दोनों टीमें, दूसरे वनडे से पहले खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत, रोहित-कोहली के नारों से गूंजा एयरपोर्ट
Breaking News

IND Vs SA: रायपुर पहुंची दोनों टीमें, दूसरे वनडे से पहले खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत, रोहित-कोहली के नारों से गूंजा एयरपोर्ट

By adminDecember 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
01 12 2025 indian cricket team in cg
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: नवा रायपुर में होने वाले दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच के लिए भारत और साउथ अफ्रीका (IND Vs SA) की टीमें सोमवार की शाम रायपुर पहुंच गई। कड़ी सुरक्षा में दोनों टीमों के खिलाड़ी एयरपोर्ट से निकलकर खासतौर पर बुलाई गई बस में सवार हुए और एयरपोर्ट पर इकट्ठा सैकड़ों फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। दोनों टीमें मेफेयर होटल पहुंची। वहां ढोल-नगाड़े, छत्तीसगढ़िया गमछा देकर खिलाड़ियों का स्वागत हुआ।

शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में मंगलवार को दोपहर 1 से 4 बजे तक साउथ अफ्रीका की टीम अभ्यास करेगी। भारतीय टीम के खिलाड़ी चार बजे अभ्यास करने पहुंचेगी। इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है।

naidunia_image

रोहित और कोहली के लगे नारे

एयरपोर्ट में रोहित और कोहली (Rohit Sharma and Virat Kohli) के नाम के नारे लग रहे थे। दोनों के नाम का पोस्टर भी एक साथ देखने को मिला। रो-को का पोस्टर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है।

भारत के लिए सीरीज जीतने का मौका

रायपुर में होने वाला यह मैच भारत के लिए सीरीज जीतने का शानदार मौका है। पहले मैच में कुछ बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, खासकर ओपनर यशस्वी जायसवाल और मध्यक्रम में ऋतुराज गायकवाड़। इन खिलाड़ियों को अगले मैच में अपनी जगह बचाने और टीम के लिए बड़ा योगदान देने की जरूरत होगी। टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन में बदलाव की उम्मीद है। खबरों के अनुसार, टीम प्रबंधन बल्लेबाजी क्रम को मजबूत करने के लिए ऋषभ पंत को शामिल कर सकता है या फिर ओपनिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए वापसी की चुनौती

दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ का है। अगर वे यह मैच हारते हैं, तो सीरीज गंवा बैठेंगे। पहले वनडे में उनकी बल्लेबाजी अच्छी रही थी, लेकिन वे लक्ष्य से चूक गए। उनके प्रमुख खिलाड़ी जैसे मार्को यानसेन, मैथ्यू ब्रीत्जके और कार्बिन बाश टीम की वापसी में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

रायपुर की पिच रिपोर्ट

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच आम तौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां बल्लेबाजों के साथ-साथ स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए मदद रहती है। इस मैदान पर अब तक केवल एक ही वनडे मैच खेला गया है, जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी।

भारत की वनडे टीम

केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

दक्षिण अफ्रीका की टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कसर्बिन बाश, मैथ्यू ब्रेट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी काक, रुबिन हर्मन, केशव महाराज, टोनी डी जोरजी, रयान रिकेल्टन, मार्को जैनसन, एडन मार्कराम, लुंगी एनगिडी, प्रेनेलन सुब्रायन।

यह भी पढ़ें- Hardik Pandya Comeback: हार्दिक पांड्या फिट, साउथ अफ्रीका T20 सीरीज से पहले दमदार वापसी को तैयार



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मां परिवार की रोशनी है विषय पर महिला सम्मेलन आयोजित:संत जोसेफ महागिरजाघर में महिलाएं हुई शामिल, डीनरी स्तर की नई कमेटी का गठन

June 13, 2026

भाजपा नेता के ढाबे पर पुलिस का छापा:बिलासपुर में अवैध बार संचालन में संचालक समेत 6 गिरफ्तार,ढाबे में शराब परोसने का मामला

June 13, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कार में सेक्स, दुल्हनों को नकली मंगलसूत्र, प्राइवेट पार्ट पर मारा डंडा, ऑयल फैक्ट्री में आग, तालाब में 6 मगरमच्छ

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073853
Views Today : 546
Views Last 7 days : 1434
Views Last 30 days : 6296
Total views : 97858
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.