![]()
.
डौंडीलोहारा ब्लॉक के खेरथा पंचायत में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेरथा नाले में बोरी बंधान का कार्य किया गया। इस सामुदायिक पहल में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। यह कार्य सरपंच मनोहर भुआरय, उपसरपंच मोहसिन जोया, रवि प्रकाश गंजीर, तकनीकी सहायक एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक पूरा हुआ। जिले की सभी पंचायतों में वर्षा जल संरक्षण और वाटर लेवल को स्थिर रखने के लिए नाले-नदियों में बोरी बंधान जैसे प्रभावी उपाय किए जा रहे हैं।
खेरथा पंचायत ने इन निर्देशों का अनुकरण करते हुए सक्रियता और जागरूकता का परिचय दिया। सरपंच मनोहर भूआर्य ने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों को सुरक्षित रखना और भविष्य के लिए बेहतर जल उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि गांववासियों के निरंतर सहयोग से यह अभियान सफल हुआ है। ग्रामीणों की इस सामूहिक पहल से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आने वाले समय में भू-जल स्तर को भी स्थिर बनाए रखने में मदद मिलेगी।
<
