Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » In Chhattisgarh’s Raigarh district, the price of diyas has risen by 20 rupees, with potters claiming the increase in electricity prices has led to this. | रायगढ़ में 20 रुपए बढ़ गए दीयों के दाम: कुम्हार बोले-बिजली के दाम बढ़ने से ऐसा हुआ, दीया बनाने 4 माह से कर रहे तैयारी – Raigarh News
Breaking News

In Chhattisgarh’s Raigarh district, the price of diyas has risen by 20 rupees, with potters claiming the increase in electricity prices has led to this. | रायगढ़ में 20 रुपए बढ़ गए दीयों के दाम: कुम्हार बोले-बिजली के दाम बढ़ने से ऐसा हुआ, दीया बनाने 4 माह से कर रहे तैयारी – Raigarh News

By adminOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
diya 1760521185
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दीपावली को लेकर अब दीयों की डिमांड शुरू हो चुकी है और इस बार 10-20 रुपए दाम बढ़ गए हैं

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दीपावली को लेकर बाजारों में धीरे-धीरे रौनक आने लगी है। हालांकि, इस बार दीयों की कीमतों में पिछले साल की तुलना में 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। कुम्हारों का कहना है कि बढ़ती बिजली दरें और खराब मौसम इसकी मुख्य वज

.

दीपावली से करीब चार महीने पहले ही कुम्हार दीये बनाने का काम शुरू कर देते हैं, लेकिन इस साल लगातार बारिश के कारण उन्हें न सिर्फ मिट्टी की कमी का सामना करना पड़ा, बल्कि दीये बनाने और सुखाने में भी परेशानी आई।

कुम्हारों का कहना है कि पिछले साल दीयों की कीमत 120 से 130 रुपये प्रति सैकड़ा थी, जबकि इस बार ये दाम बढ़कर 140 से 150 रुपये प्रति सैकड़ा तक पहुंच गए हैं।

जैसे-जैसे दीपावली नजदीक आ रही है, दीयों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है और बाजार में दीयों की दुकानें सजने लगी हैं।

मशीन से मिट्टी को दिए का रूप देता हुआ कुम्हार

मशीन से मिट्टी को दिए का रूप देता हुआ कुम्हार

बिजली बिल बढ़ने से दीया के दाम बढ़े

अनुपा चक्रधारी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल दीयों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसकी मुख्य वजह बिजली बिलों में आया इजाफा है। उन्होंने कहा कि स्थिति ऐसी हो गई है कि बिजली बिल भरना भी मुश्किल हो गया है।

दीया बनाने में मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे बिजली की खपत ज्यादा होती है। इस बार लगातार बारिश ने भी काफी परेशानी खड़ी की। कई जगहों पर दीये बनाए ही नहीं जा सके और जहां बनाए गए, वहां बारिश में भीगकर खराब हो गए।

दीये को बनाने के बाद अब इसे पकाने की तैयारी के लिए रखा गया है

दीये को बनाने के बाद अब इसे पकाने की तैयारी के लिए रखा गया है

सीजन में 20-25 हजार दीए बनाते हैं

कुम्हार कन्हैया लाल चक्रधारी ने बताया कि दीये साधारण मिट्टी से नहीं बनते। इसके लिए खास मिट्टी रेगड़ा और पचेड़ा घाट से लाते हैं। दीपावली के सीजन में वे लगभग 20 से 25 हजार दीये तैयार कर लेते हैं।

इनकी डिमांड भी शुरू हो चुकी है। दाम बढ़ाया गया है, लेकिन इसका कारण हर कोई समझ नहीं पाता। इसी व्यवसाय से घर का पालन पोषण किया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बहन से छेड़छाड़ के विवाद में युवक की हत्या:भिलाई में दो दिन पहले दो युवकों पर चाकू से किया था हमला, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम, दूसरे की हालत गंभीर

April 27, 2026

दुर्ग में बारात से लौट रही बस हादसे का शिकार:हिर्री के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी, 19 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

April 27, 2026

दुर्ग में बारात से लौट रही बस हादसे का शिकार:हिर्री के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी, 19 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068911
Views Today : 63
Views Last 7 days : 978
Views Last 30 days : 4092
Total views : 89894
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.