![]()
कोमाखान वनपरिक्षेत्र के ग्राम पंचायत उखरा और अमेरा गांवो में बीते 1 महीने से एक भालू की दस्तक से ग्रामीण दहशत में है। गांव में शाम ढलते ही भालू जंगल से पहुंच रहे हैं, जिससे ग्रामीण डरे हुए है। हालात ये हैं कि अब रात 8 बजते ही गांव विरान हो जाता है। ग
.
दरबेकेरा गांव में दिवाली के पूर्व शावक के मादा भालू ने गांव में प्रवेश कर किया था। उसने एक बुजुर्ग को घायल भी कर दिया था। वहीं अमेरा में भी एक माह पहले भी एक महिला भालू के हमले में घायल हो गई थी। लगातार हो रही घटनाओं के बाद अब ग्रामीणों ने बच्चों पर सुबह और शाम के समय घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी है।
ग्राम उखरा िनवासी ईश्वर ठाकुर ने बताया कि वनविभाग को भालू आने की खबर दे चुके है, लेकिन अब तक यहां टीम नहीं पहुंची है। उन्होंने बताया कि भालू खाने के लालच में गांव की ओर रूख कर रहे हैं। ग्रामीण नवनीत नाग ने कहा कि पूर्व में ग्रामीणों पर हुए हमले के बाद से अब लोग 5 बजे के बाद घर से नहीं निकलते और अंधेरा होते ही गांव के रहवासी घर में दुबक जाते है। कोमाखान डिप्टी रेंजर दुलार सिन्हा ने बताया कि भालू पर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही बीट गार्ड को गांव तैनात कर निगरानी के लिए कहा गया है।
<
