Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Illegal liquor worth lakhs seized in Rajnandgaon | राजनांदगांव में लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ाई: कार में भरकर ले जा रहे 2 तस्कर गिरफ्तार; फरार की तलाश जारी – Rajnandgaon News
Breaking News

Illegal liquor worth lakhs seized in Rajnandgaon | राजनांदगांव में लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ाई: कार में भरकर ले जा रहे 2 तस्कर गिरफ्तार; फरार की तलाश जारी – Rajnandgaon News

By adminDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d9c36f63 f17a 47ce 825b c92dfa2a12cd 1765012873805
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजनांदगांव में असामाजिक तत्वों और अवैध गांजा, शराब तथा नशीले पदार्थों की बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

.

मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। 5 दिसंबर को पुलिस ने 3.38 लाख रुपए से ज्यादा की 272.100 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य फरार है।

02cee0e3 4077 4ab8 8f26 205e3d4bcc25 1765012873803

नाकेबंदी कर आरोपियों को पकड़ा

5 दिसंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तुमड़ीबोड से राजनांदगांव की ओर आ रही एक काले रंग की अल्टीस कार में भारी मात्रा में शराब भरी हुई है। सूचना के आधार पर बसंतपुर थाना प्रभारी ऐमन साहू के नेतृत्व में आरके नगर चौक के पास नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान तुमड़ीबोड की ओर से आ रही टोयोटा अल्टीस कार (क्रमांक CG 04 J F1800) को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और कमला कॉलेज रोड से कौरिनभांठा होते हुए रायपुर की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर ठाकुरटोला के पास घेराबंदी कर कार को रोक लिया।

ded89fc3 0b25 47d2 b437 e13adc869855 1765012873804

अलग-अलग ब्रांडों की मिली अंग्रेजी शराब

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोज आचार्य (38, निवासी बोरसी, दुर्ग) और रोशन साहू (26, निवासी धौराभांठा, धमधा) के रूप में हुई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग ब्रांडों की अंग्रेजी शराब मिली।

जब्त शराब में मेकडॉवल नंबर-1, रॉयल चैलेंजर्स गोल्डी व्हिस्की, रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की, सिग्नेचर प्राइम गैंग व्हिस्की, ओल्ड मंक, ब्लेंडर्स प्राइड प्रीमियम व्हिस्की और गोवा व्हिस्की शामिल हैं।

7 लाख से ज्यादा का सामान जब्त

कुल 272.100 बल्क लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 3,38,414 रुपए है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त अल्टीस कार (अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये) और दो मोबाइल फोन (एक सैमसंग कंपनी का, कीमत 8,000 रुपए) भी जब्त किए गए। जब्त की गई कुल सामग्री का अनुमानित मूल्य 7,46,414 रुपये है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

आरोपियों के खिलाफ बसंतपुर थाने में अपराध क्रमांक 586/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जिला जेल भेज दिया गया है। ASP राहुल देव शर्मा ने बताया कि मामले में फरार आरोपी पम्मे सरदार और अन्य की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर सरगर्मी से छापेमारी की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074969
Views Today : 49
Views Last 7 days : 2695
Views Last 30 days : 9115
Total views : 103057
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.