Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » IIIT रायपुर हॉस्टल में दिनदहाड़े चोरी, 15 से ज्यादा लैपटॉप लेकर फरार हुआ युवक; CCTV में कैद हुआ संदिग्ध
Breaking News

IIIT रायपुर हॉस्टल में दिनदहाड़े चोरी, 15 से ज्यादा लैपटॉप लेकर फरार हुआ युवक; CCTV में कैद हुआ संदिग्ध

By adminMay 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
12 05 2026 iiit raipur laptop theft
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित Indian Institute of Information Technology Raipur (IIIT, Raipur) के हॉस्टल में सोमवार दोपहर बड़ी चोरी की घटना सामने आई। सेमेस्टर परीक्षा के दौरान एक अज्ञात युवक हॉस्टल परिसर में घुसा और छात्रों के कमरों से 15 से अधिक लैपटॉप चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद संस्थान परिसर में हड़कंप मच गया। छात्रों ने हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

परीक्षा के दौरान खाली थे कमरे

जानकारी के अनुसार सोमवार को अधिकांश छात्र सेमेस्टर परीक्षा देने कॉलेज की कक्षाओं में गए हुए थे। इसी दौरान सफेद शर्ट पहने एक युवक हॉस्टल परिसर में दाखिल हुआ। आरोपी एक-एक कर कई कमरों में पहुंचा और वहां रखे लैपटॉप दो बड़े बैग में भर लिए। इसके बाद वह बिना किसी रोक-टोक के हॉस्टल से बाहर निकल गया।

शाम को परीक्षा देकर लौटे छात्रों ने जब अपने कमरे खोले तो सामान बिखरा मिला और लैपटॉप गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में संदिग्ध युवक दो बैग लेकर हॉस्टल से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उस समय हॉस्टल गेट पर सुरक्षा गार्ड मौजूद था, लेकिन उसने युवक को न रोका और न ही उससे पूछताछ की।

इसी बात को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी है। छात्रों का कहना है कि यदि सुरक्षा कर्मियों ने सतर्कता दिखाई होती तो चोरी की इस बड़ी घटना को रोका जा सकता था।

लैपटॉप में थे पढ़ाई से जुड़े जरूरी दस्तावेज

पीड़ित छात्रों ने बताया कि चोरी हुए लैपटॉप में परीक्षा से संबंधित नोट्स, प्रोजेक्ट फाइलें और ऑनलाइन स्टडी मटेरियल मौजूद था। मंगलवार को परीक्षा होने के कारण कई छात्रों की तैयारी प्रभावित हो रही है।

छात्रों के अनुसार कुछ कमरों से मोबाइल फोन, पर्स, क्रेडिट कार्ड और अन्य कीमती सामान भी गायब हैं। घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के बीच डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

एफआईआर को लेकर बढ़ा विवाद

मामले में FIR दर्ज कराने को लेकर छात्रों और संस्थान प्रबंधन के बीच विवाद की स्थिति बन गई। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल की सुरक्षा की जिम्मेदारी संस्थान की है, इसलिए प्रबंधन को स्वयं पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। प्रबंधन छात्रों से व्यक्तिगत रूप से थाने में शिकायत करने की बात कह रहा है। हालांकि बाद में राखी थाना में लिखित शिकायत दिए जाने की जानकारी सामने आई, लेकिन देर रात तक औपचारिक एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि नहीं हो सकी थी।

हॉस्टल में रहते हैं एक हजार से ज्यादा छात्र

जानकारी के अनुसार ट्रिपलआईटी रायपुर में छात्रों के लिए हॉस्टल में रहना अनिवार्य है। संस्थान परिसर के हॉस्टल में करीब एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं निवास करते हैं। ऐसे में दिनदहाड़े हुई इस चोरी ने संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मैनेजमेंट ने शुरू की आंतरिक जांच

संस्थान के डायरेक्टर ओपी व्यास ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है। फिलहाल मामले की आंतरिक जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर के ये दो गांव आजादी के बाद से आज तक हैं पहुंच विहीन, हाई कोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के सचिव से मांगा जवाब

May 13, 2026

बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, जीत के लिए बनाई रणनीति; प्रत्याशी चयन पर राजनीतिक हलचल तेज

May 13, 2026

उर्स के दौरान उपद्रव में सरगना समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070183
Views Today : 16
Views Last 7 days : 627
Views Last 30 days : 3346
Total views : 91318
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.