Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » IGP Sanjeev Shukla inspected GPM Police | आईजीपी संजीव शुक्ला ने किया जीपीएम पुलिस का निरीक्षण: अधिकारियों, कर्मचारियों के परेड और बलवा ड्रिल की समीक्षा की – Gaurela News
Breaking News

IGP Sanjeev Shukla inspected GPM Police | आईजीपी संजीव शुक्ला ने किया जीपीएम पुलिस का निरीक्षण: अधिकारियों, कर्मचारियों के परेड और बलवा ड्रिल की समीक्षा की – Gaurela News

By adminOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
db1c4741 0adc 408b ab5e 48920e9f1972 1761309372976
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर रेंज आईजीपी डॉ. संजीव शुक्ला ने 23-24 अक्टूबर 2025 को दो दिवसीय प्रवास पर जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) पुलिस की सभी इकाइयों का वार्षिक निरीक्षण किया। उनके साथ रेंज कार्यालय की एक टीम भी मौजूद थी, जिसने बारीकी से सभी इकाइयों का विस्तृत

.

निरीक्षण के पहले दिन, आईजीपी शुक्ला ने सर्वप्रथम गौरेला थाने का विस्तृत मुआयना किया। उन्होंने बेसिक पुलिसिंग से जुड़े सस्पेक्ट रजिस्टर, हिस्ट्री शीट, निगरानी और गुंडा बदमाश पंजी जैसे दस्तावेजों का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने प्रत्येक कर्मचारी से चर्चा कर अपराध नियंत्रण में इन पंजियों के अद्यतन करने की भूमिका समझाई। उन्होंने नवीन कानूनों के क्रियान्वयन में आवश्यक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, पोर्टल्स और एप्लीकेशन के उपयोग पर जोर दिया और राजपत्रित अधिकारियों को इसकी नियमित निगरानी के सख्त निर्देश दिए।

0306337a cd0f 432f 86f3 955d81ff12d5 1761309372973

निरीक्षण के दूसरे दिन, आईजीपी शुक्ला ने सुबह रक्षित केंद्र पेंड्रा में जिले के समस्त अधिकारियों का परेड लाइन पर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों की वेशभूषा, परेड, ड्रिल और बलवा ड्रिल कमांड की समीक्षा की।

उन्होंने जिला पुलिस बल को प्राप्त वाहनों सहित रक्षित केंद्र जीपीएम की समस्त शाखाओं का भी विस्तृत निरीक्षण किया।

7236a5eb 4635 463b bade dad493518f96 1761309372971

इसके बाद, आईजीपी डॉ. संजीव शुक्ला ने जिले के समस्त पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं और सुझावों पर चर्चा के लिए एक सम्मेलन का आयोजन किया। कुछ कर्मचारियों ने स्थानांतरण, पदोन्नति और अवकाश जैसे विभागीय विषयों पर अपनी गुजारिशें पेश कीं, जिन पर मौके पर ही उचित कार्रवाई की गई।

आईजीपी डॉ. शुक्ला ने कर्मचारियों को स्वस्थ व संतुलित जीवन और बेहतर पुलिसिंग के लिए छह सूत्र सिखाए। इनमें आमजन से अच्छा व्यवहार, शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही, व्यक्तिगत व विभागीय अनुशासन, नवीन कानून और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का प्रशिक्षण व अभ्यास शामिल थे।

उन्होंने व्यक्तिगत फिटनेस, पारिवारिक जीवन, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और नौकरी के मध्य संतुलन बनाकर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह दृष्टिकोण पुलिसिंग और सामाजिक सुधार की दिशा में कारगर होगा।

e750945f 0214 4c7b 952b 4458c436eaf2 1761309372971
62d0702e 980d 4116 a925 1a510b4b19fb 1761309372973
1c697cd5 724d 4d92 9846 dac1184be549 1761309372973



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी:हेल्थ डिपार्टमेंट, एजुकेशन और बीएसपी में नौकरी के नाम 4 लोगों से वसूले 16 लाख, स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

April 30, 2026

कांग्रेस ने जनसमस्याओं पर निकाली रैली:बिजली, स्वास्थ्य सहित कई मुद्दों पर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

April 30, 2026

मरवाही में अवैध कटाई मामले में बड़ी कार्रवाई:बीट गार्ड के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में डिप्टी रेंजर निलंबित

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069303
Views Today : 119
Views Last 7 days : 973
Views Last 30 days : 4078
Total views : 90307
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.