Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » IGKV में खरपतवार से फसलों को बचाने पर होगा मंथन:तीन दिनों तक देश के 100 से अधिक वैज्ञानिक रायपुर में डालेंगे डेरा, रोज 6-8 तक होगी चर्चा
Breaking News

IGKV में खरपतवार से फसलों को बचाने पर होगा मंथन:तीन दिनों तक देश के 100 से अधिक वैज्ञानिक रायपुर में डालेंगे डेरा, रोज 6-8 तक होगी चर्चा

By adminMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1000992986 1778511608
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1000992986 1778511608
रायपुर में 12 से 14 मई 2026 तक “अखिल भारतीय समन्वित खरपतवार प्रबंधन अनुसंधान परियोजना” की 33वीं वार्षिक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय बैठक में देशभर के कृषि वैज्ञानिक फसलों को खरपतवार से होने वाले नुकसान को रोकने और नई तकनीकों के विकास पर विचार-विमर्श करेंगे। बैठक का उद्घाटन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), नई दिल्ली के उप महानिदेशक (NRM) करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति करेंगे। यह परियोजना भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा का जबलपुर स्थित खरपतवार अनुसंधान निदेशालय के माध्यम से संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य फसलों में खरपतवार नियंत्रण के लिए अनुसंधान, नई तकनीकों का विकास और किसानों तक उनका प्रसार करना है। बैठक में देश के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों के 17 प्रमुख केंद्रों और 7 स्वयंसेवी केंद्रों के वैज्ञानिक शामिल होंगे। इसके अलावा राज्य कृषि विश्वविद्यालयों, ICAR संस्थानों और हर्बीसाइड उद्योगों से जुड़े करीब 100 वैज्ञानिकों के भाग लेने की संभावना है। समीक्षा बैठक में वर्ष 2025-26 के अनुसंधान कार्यों और विस्तार गतिविधियों की उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी दो वर्षों के तकनीकी कार्यक्रम को अंतिम रूप देने पर भी चर्चा होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, खरपतवार नियंत्रण समय पर नहीं होने पर फसल उत्पादन में 40 से 60 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। वहीं धान की सीधी बोनी वाली फसलों में यह नुकसान कई बार 90 प्रतिशत तक पहुंच जाता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

महासमुंद में 247 किलो गांजा जब्त:10 तस्कर गिरफ्तार, बाइकों में बने थे सीक्रेट कंपार्टमेंट; 7 बाइक, 6 मोबाइल बरामद

May 11, 2026

मैनपाट के 64 लोगों को बेदखली का नोटिस,रैली निकाल चक्काजाम:स्थानीय लोगों के साथ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सुनवाई का आश्वासन मिलने पर किया स्थगित

May 11, 2026

पीएम मोदी की अपील पर कथावाचक ने घटाया काफिला:युवराज पांडेय ने भक्तों से कहा-दिखावे के लिए वाहन न चलाएं, देशहित में ईंधन बचाना जरूरी

May 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070026
Views Today : 148
Views Last 7 days : 471
Views Last 30 days : 3423
Total views : 91110
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.