Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अंधेरे और उजाले का खेल खेलना चाहते हैं तो चले आइये जशपुर शहर के इस अनोखे सड़क में और लिजिये रात के सफर का अनोखा आनंद…….
छत्तीसगढ़

अंधेरे और उजाले का खेल खेलना चाहते हैं तो चले आइये जशपुर शहर के इस अनोखे सड़क में और लिजिये रात के सफर का अनोखा आनंद…….

By AdminSeptember 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
sadak4.0
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर। अगर आप जशपुर शहर के निवासी है तो आप अपने शहर के इस सड़क को अवश्य जानते होगें और अगर आप शहर से बाहर के रहने वाले तो इस सड़क को देख कर दांतों तले उंगली दबा लेगें। जशपुर शहर का यह अनोखा सड़क हाउसिंग बोर्ड चौक को राजा उपेन्द्र सिंह जूदेव चौक (भागलपुर चौक) से जोड़ता है। इस सड़क में नगर सरकार ने हाल ही में लाखों की लागत से एलईडी स्ट्रीट लाईट इस सड़क में स्थापित किया है। वैसे तो यह स्ट्रीट लाईट सड़कों में लगने वाले आम लाईट की तरह ही है। लेकिन इस डेढ़ किलोमीटर सड़क में नगर सरकार ने नगरवासियों के मनोरंजन के लिए अंधेरे और उजाले का ऐसा अनोखा रंग बिखेरा है कि देखने वाले चकित रह जाते है।

 

WhatsApp Image 2025 09 16 at 10.45.28 PM
विजय विहार पैलेस के आसपास का अंधेरे में डूबा इलाका।

इस सड़क में आप रात को गुजरेगें तो हाउसिंग बोर्ड चौक से लेकर विजय विहार पैलेस तक आपकों स्ट्रीट लाईट बदस्तूर जलते हुए नजर आएंगे। यहां से आगे निकलेगें तो नगरपालिका जशपुर के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश (राजू) गुप्ता के घर तक कभी खुश कभी गम के स्टाइल में कभी अंधेरा तो कभी उजाला नजर आएगा। यहां से लेकर भागलपुर चौक तक आने के नाम से अंधेरे के पसीने छूटने लगते हैं।

WhatsApp Image 2025 09 16 at 10.45.39 PM
हाउसिंग बोर्ड चौक से विजय विहार पैलेस तक दूधिया रोशनी में नहाया सड़क।

अंधेरे और उजाले के इस अजब-गजब जाल का इन दिनों शहर में जमकर चर्चा हो रही है। नगरवासियों का कहना है कि शहर को महानगर से आगे विकसीत करने में जुटी नगरपालिका बांकी टोली की सड़क पर नवाचार किया है ताकि इसे लोग दूर-दराज से देखने आ सके। वैसे इन दिनों शहर की स्ट्रीट लाईट कब कहा अंधेरे में डूब कर गुम हो जाती है,इसकी भनक तो नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधियों को भी नही होती है। फोन करके पूछने में बड़े ही मासूमियत से जब देते है- ‘‘अरे बंद है क्या? अभी चेक करवाते हैं।’’ इस जवाब के बाद अगर आपके इलाके की सड़क पर दूधिया रोशनी फैल जाए तो आपकी किस्मत और ना फैली तो……………?
यह स्ट्रीट लाईट कभी नहीं बुझती –
अब ऐसा भी नहीं है कि नगर सरकार सिर्फ रात को ही उजाले की चिंता करती है। सरकार नगरवासियों की सुरक्षा को लेकर इतनी जागरूक है कि शहर के कुछ हिस्से में दिन भी स्ट्रीट लाईट को जला कर रखा हुआ है। ऐसा नहीं है कि यह स्थिति एक या दो दिन की हो। दिन से लेकर रात तक 24 घंटे जलते हुए स्ट्रीट लाईट को एक महिने से अधिक का समय हो गया। अब आप कहेगें कि यह तो बिजली की बर्बादी है। लेकिन ऐसा नहीं है नवाचार ऐसा ही होता है है। कुछ तो अलग होना ही चाहिए।

WhatsApp Image 2025 09 16
एक महिने से 24 घंटे अनावरत जल रही है स्ट्रीट लाईट।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076894
Views Today : 156
Views Last 7 days : 4204
Views Last 30 days : 11892
Total views : 107097
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.