Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » If you don’t install a high security number plate, you’ll receive an e-challan of up to Rs 3,000 after Dussehra. | हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाई तो दशहरा बाद से घर आएगा तीन हजार तक का ई-चालान – Raipur News
Breaking News

If you don’t install a high security number plate, you’ll receive an e-challan of up to Rs 3,000 after Dussehra. | हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाई तो दशहरा बाद से घर आएगा तीन हजार तक का ई-चालान – Raipur News

By adminOctober 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 113 1 1759365701
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी समेत राज्यभर में ऐसा पहली बार होगा जब हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने वालों के घरों में सीधे ई-चालान भेजा जाएगा। लगातार अपील और चेतावनी के बाद भी लोग नए नंबर प्लेट नहीं लगा रहे हैं।

.

इस वजह से यह फैसला लिया गया है। एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगाने वाले दोपहिया वालों को 1000, चारपहिया वालों को 2000 और ट्रक-बस समेत भारी मालवाहक वाहन वालों को 3000 रुपए का जुर्माना देना होगा। ऑनलाइन चालान भेजने का काम दशहरा के बाद शुरू कर दिया जाएगा।

अभी त्योहारी सीजन होने की वजह से नए नंबर लगाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग 75 फीसदी तक कम हो गई है। नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनी से मिले आंकड़ों के अनुसार केवल रायपुर शहर में हर दिन औसतन 4000 नए नंबर प्लेट लगाने के ऑर्डर मिल रहे थे, लेकिन अभी इसकी संख्या घटकर करीब 800 हो गई है।

इसी तरह राज्यभर में रोजाना लगभग 7000 ऑर्डर और नंबर प्लेट फिट किए जा रहे थे। लेकिन यह संख्या भी घटकर 2500 के आसपास रह गई है। नंबर प्लेट बदलवाने की रफ्तार सुस्त होने की वजह से परिवहन विभाग के अफसरों को फटकार भी लग रही है। यही कारण है कि अब एचएसआरपी नंबर प्लेट के लिए सख्ती बरती जाएगी।

राज्य में अभी तक 15 फीसदी भी नंबर प्लेट नहीं बदले जा सके

छत्तीसगढ़ में नंबर प्लेट बदलने का काम 1 अप्रैल से शुरू किया गया है। राज्यभर के सभी जिलों में 52 लाख 48 हजार 476 नंबर प्लेट बदलने हैं। लेकिन अभी तक केवल 10 लाख 52 हजार 343 नंबर प्लेट ही बदले गए हैं। यह आंकड़ा मात्र 14.2 फीसदी ही है। छह महीने में इतनी सुस्त रफ्तार से काम होने की वजह से परिवहन विभाग के अफसर भी परेशान हैं। यही वजह है कि पहले लोगों को सड़कों पर रोककर टोकन दिए गए। लेकिन ये तरीका भी कारगर नहीं रहा। यही वजह है कि अब ई-चालान भेजने का फैसला लिया गया है।

विवाद होता है, इसलिए सड़क पर नहीं कर रहे चालान हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने वालों से सड़क पर जुर्माना वसूल किया जा रहा था। लेकिन लोग इसे लेकर विवाद करते थे। इसके बाद से ही सड़क पर जांच और जुर्माना करने का काम बंद कर दिया गया। इसी तरह का विवाद हेलमेट को लेकर भी होता था। इसके बाद बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों को सीधे ई-चालान भेजा जाने लगा। इसके बाद हेलमेट लगाने वालों की संख्या ज्यादा बढ़ी।

orig 111 1 1759365622
orig 112 1 1759365652

लोग ही जागरूक नहीं हो रहे हैं हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए लोगों को कई तरह की सुविधाएं दी जा रही है। शिविरों में भी आसानी से इसे लगा सकते हैं। लगातार कोशिशों के बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। इस वजह से अब ऑनलाइन चालान करने का फैसला किया गया है। – आशीष देवांगन, आरटीओ रायपुर

आर्डर नहीं मिल रहे इसलिए मांग की पिछले एक माह में नए नंबर प्लेट लगाने के लिए मिलने वाले ऑर्डर 75% तक कम हो गए हैं। एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। इसके बावजूद लोग इस नियम को नहीं मान रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को इसके लिए ठोस सिस्टम बनाना ही होगा। – आशीष मिश्रा, स्टेट हेड रियल मेजॉन कंपनी



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नई सूची जारी करने वाले मंडल अध्यक्ष पहुंचे बीजेपी कार्यालय:बंद कमरे में हुई महामंत्री और मंडल अध्यक्षों की बैठक, आलाकमान के पाले में फैसला

April 21, 2026

कोरबा में सड़क हादसा, दंपति की मौके पर मौत:दशगात्र कार्यक्रम में जा रहे थे, भारी वाहन ने मारी टक्कर

April 21, 2026

गरियाबंद में प्रगणकों को लू से बचाने बांटे गए प्याज:फील्ड प्रैक्टिकल से पहले टॉवेल दिया गया और नींबू पानी पिलाया गया

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068206
Views Today : 79
Views Last 7 days : 1051
Views Last 30 days : 4152
Total views : 89162
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.