Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में सड़क हादसा, दंपति की मौके पर मौत:दशगात्र कार्यक्रम में जा रहे थे, भारी वाहन ने मारी टक्कर
Breaking News

कोरबा में सड़क हादसा, दंपति की मौके पर मौत:दशगात्र कार्यक्रम में जा रहे थे, भारी वाहन ने मारी टक्कर

By adminApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1086ed2e 6708 4a5b b9e9 d3be379f5ca21776759350610 1776760822
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1086ed2e 6708 4a5b b9e9 d3be379f5ca21776759350610 1776760822
कोरबा में मंगलवार को नक्तिखार के पास हुए एक सड़क हादसे में बालको नगर निवासी बहरुराम रात्रे और उनकी पत्नी की मौत हो गई। दंपति एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी एक भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, बहरुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ कोरबा जिले के गोढ़ी गांव में एक रिश्तेदार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुपहिया वाहन से निकले थे। वे बालको नगर के अल्युमिनियम सिटी क्षेत्र के निवासी थे। कचन्दा नाला के पास पीछे से आ रहे एक भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी एंबुलेंस पहुंचने से पहले घायल महिला ने दम तोड़ा टक्कर इतनी भीषण थी कि बहरुराम की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत 108 संजीवनी एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही घायल महिला ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। टक्कर मरने वाले वाहन की तलाश जारी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आत्मानंद स्कूलों के संविदा कर्मचारियों की बैठक:सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण और वेतन बढ़ोतरी सहित 12 सूत्रीय मांगों पर चर्चा, सरकार को आंदोलन की चेतावनी

April 21, 2026

जनकपुर में घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत:एमसीबी जिले में कुछ दिन पहले दो लोगों को किया था घायल

April 21, 2026

RTE एडमिशन में देरी पर हाईकोर्ट नाराज:पूछा- प्रवेश प्रक्रिया में अगस्त बीत जाएगा तो बच्चे पढ़ेंगे कब, राज्य शासन पेश करे एक्शन प्लान

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068208
Views Today : 81
Views Last 7 days : 1053
Views Last 30 days : 4154
Total views : 89164
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.