Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ICICI प्रूडेंशियल के नाम पर ठगी करने वाला मैनेजर गिरफ्तार:निवेश के नाम पर चेक लेकर राशि गबन की, कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पकड़ा
Breaking News

ICICI प्रूडेंशियल के नाम पर ठगी करने वाला मैनेजर गिरफ्तार:निवेश के नाम पर चेक लेकर राशि गबन की, कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पकड़ा

By adminMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 02t195033731 1777731721
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 02t195033731 1777731721
राजधानी में बीमा निवेश के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर 63 लाख रुपए की धोखाधड़ी और गबन करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को खमतराई पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कारोबारी अमन अग्रवाल और उसके परिजनों से निवेश के नाम पर रकम लेकर सुनियोजित तरीके से पैसे हड़प लिए। पुलिस के मुताबिक, मयूर बारमेडा वर्ष 2008 से 2022 तक कंपनी की तेलीबांधा शाखा में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत रहा है। इसी दौरान उसने अपने पद और विश्वास का फायदा उठाते हुए लोगों को बेहतर रिटर्न का झांसा देकर निवेश के नाम पर बड़ी रकम जुटाई। चेक लेकर किया गबन, दूसरे नाम पर कर देता था निवेश मामले की शिकायत 1 मई 2026 को भनपुरी निवासी कारोबारी अमन अग्रवाल ने खमतराई थाने में दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने वर्ष 2014 से 2021 के बीच अलग-अलग चेक के जरिए कुल 63 लाख रुपए निवेश कराने के नाम पर लिए। जब प्रार्थी ने पॉलिसी से जुड़े दस्तावेज मांगे, तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और कोई कागज उपलब्ध नहीं कराया। संदेह होने पर जब पीड़ित ने कंपनी की शाखा में संपर्क किया, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी ने चेक का दुरुपयोग करते हुए रकम को अन्य व्यक्तियों के नाम पर निवेश कर दिया था। इतना ही नहीं, उन निवेशों से मिलने वाली राशि का भी आरोपी खुद लाभ उठाता रहा। चाय दुकान से पुलिस ने पकड़ा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और पंडरी स्थित उसके प्रतिष्ठान ‘चाय गोविंदम’ में दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी पहले गोलमोल जवाब देता रहा, लेकिन साक्ष्यों के सामने आने पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी और गबन के आरोप स्पष्ट हो गए। इसके बाद 2 मई 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने बताया, कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की और गिरफ्तार किया है। मामलें में आगे की जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर में अवैध कोयला परिवहन मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार:फर्जी दस्तावेजों के सहारे 32 टन कोयला ले जा रहे थे, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

May 13, 2026

IPL में मुफ्त सुविधाएं देने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल:सुशील आनंद शुक्ला बोले-बिजली, पानी, पुलिस सब सरकार दे रही,बदले में छत्तीसगढ़ को क्या मिला?

May 13, 2026

कोरबा के जंगल में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल:मार्च से लापता मान सिंह के रूप में पहचान, पुलिस जांच में जुटी

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070270
Views Today : 170
Views Last 7 days : 781
Views Last 30 days : 3500
Total views : 91472
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.