राजधानी के चंगोराभाठा में एक 25 साल की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पहले उसने वीडियो बनाया, जिसमें अपने पति-ससुर पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति आशीष गोस्वामी सहित सास-स
.
पुलिस ने बताया कि, मंगलवार को पति आशीष कमरे में टीवी देख रहा था, तभी मृतका मंजूषा गोस्वामी ने उसके हाथ से रिमोट छीन लिया। इससे नाराज आशीष ने प|ी का मोबाइल छीना और नीचे चला गया। मंजूषा भी पीछे-पीछे नीचे आ गई। दोनों के बीच बहस हुई। इसी बीच आशीष ने अपने पिता और मां के सामने उसे थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज होकर मंजूषा रोते हुए अपने कमरे में चली गई। कमरे को अंदर से बंद कर पहले वीडियो बनाया। उसने अपने हाथ की नस काटी फिर साड़ी से फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। कुछ देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो भीतर मंजूषा का शव पंखे से लटकता मिला। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपनी मां को भेजा था। इसमें उसने अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।
<
