![]()
.
बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव पीजी कॉलेज धमतरी में मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इसके तहत मानवाधिकार शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम अधिकारी आकांक्षा मरकाम ने कहा कि मानवाधिकार हमारे समाज के ढांचे की रीढ़ है। जहां हममें से प्रत्येक को बिना किसी भेदभाव के शांति और सुरक्षा के साथ रहने और फलने-फूलने का अधिकार है।
यह अधिकार लोगों को मारे जाने, गुलाम बनाए जाने, दुर्व्यवहार या उत्पीड़न से बचाते हैं। वरिष्ठ स्वयंसेवक संदीप ने कहा कि मानव अधिकार से तात्पर्य उन सभी अधिकारों से है, जो व्यक्ति के जीवन, स्वतंत्रता, समानता एवं प्रतिष्ठा से जुड़े हुए हैं। पश्चात स्वयंसेवकों ने मानव शृंखला बनाया। उन्होंने जब होगी मानव अधिकारों की रक्षा, तब समाज में सबका विकास होगा अच्छा, “मानव-मानव एक समान जात-पात का मिटे निशान’ जैसे नारा लगाते हुए मानव शृंखला बनाया। उन्होंने यह प्रण भी किया कि वह सदैव मानव अधिकारों की रक्षा करेंगे एवं उसकी रक्षा के लिए सदा समर्पित भी रहेंगे। मानवों को प्राप्त अधिकारों की जानकारी को समाज और आम लोगों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर स्वयंसेवक संदीप, खुशी साहू, महिमा, गौरा पाण्डेय, क्षमता, कुलदीप, दामिनी साहू, आशीष, ओमेंद्र, दिव्या महार, नरेंद्र, शाहिला आदि उपस्थित थे।
<
